Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में रेल पटरी पर मिला छात्रा का शव:मामा ने जताई ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, जांच जारी

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर में ललितपुर-टीकमगढ़ रेलवे ट्रैक पर एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मोहनी (19) पुत्री अमर सिंह के रूप में हुई है। जो मूल रूप से ग्राम गेलौरा चौकी राजघाट की निवासी थी। वह वर्तमान में अपने मामा कृपाल सिंह राजपूत के यहां सिवनी खुर्द में रहकर बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। उसके माता-पिता और भाई इंदौर में रहते हैं। खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकली बताया गया है कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे मोहनी खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लगभग एक घंटे बाद, दोपहर करीब 1:30 बजे ग्रामीणों ने ललितपुर-टीकमगढ़ रेलवे लाइन के पास मुख्य गुल्यन खादान के समीप पटरी पर उसका क्षत-विक्षत शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुए हादसे का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। मृतका के मामा पर्वत सिंह राजपूत ने बताया कि मोहनी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह अपने भाई की इकलौती बहन थी। उन्होंने आशंका जताई कि खेत पर जाते समय रेलवे पटरी पार करते वक्त वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में पार्षद ने मेयर को चिट्‌ठी लिखी:कहा- अतिक्रमण के कारण विकास अटका, सड़कें-नालियां नहीं बन पा रहीं
    Next Article
    रामपुर में गैस सिलेंडर लेने गए दिव्यांग किसान की मौत:डंडिया चौराहे पर लगी लाइन में बेहोश होकर गिरे, घर में कोहराम मचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment