Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में गैस सिलेंडर लेने गए दिव्यांग किसान की मौत:डंडिया चौराहे पर लगी लाइन में बेहोश होकर गिरे, घर में कोहराम मचा

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर के मिलक तहसील क्षेत्र में एक दिव्यांग किसान की गैस सिलेंडर लेने के दौरान मौत हो गई। मंगलवार दोपहर डंडिया चौराहे पर गैस वितरण स्थल पर लाइन में लगे 50 वर्षीय वीरेंद्र सिंह अचानक बेहोश होकर गिर गए। मनौना गांव निवासी वीरेंद्र सिंह अपने धेवते सत्यम के साथ दोपहर करीब 12 बजे सिलेंडर लेने गए थे। तबीयत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। मूर्छित अवस्था में उन्हें एंबुलेंस से मिलक के सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहां दोपहर 2 बजे डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाम चार बजे परिजनों को वीरेंद्र सिंह के निधन की सूचना मिली, जिससे उनके घर में कोहराम मच गया। शाम 7 बजे घटना की सूचना केमरी पुलिस को दी गई। परिजनों की मांग पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक वीरेंद्र सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। केमरी पुलिस ने बताया कि डंडिया चौराहे पर एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में रेल पटरी पर मिला छात्रा का शव:मामा ने जताई ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, जांच जारी
    Next Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, एक युवक की मौत:फतेहपुर से आलू छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा, दो घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment