Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में तेज रफ्तार ट्रक खाई में गिरा:चालक समेत दो घायल, अस्पताल में भर्ती, हाईटेंशन लाइन टूटी

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक नेशनल हाईवे 44 पर अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक चालक सहित दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण हाई टेंशन विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना बुधवार शाम करीब सात बजे ग्राम बांसी के पास श्मशान घाट के निकट हुई। झांसी से ललितपुर की ओर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाई टेंशन विद्युत लाइन के खंभे से टकराया। इसके बाद ट्रक हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 20 फीट नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना में ग्वालियर, मध्य प्रदेश के बड़वा थाना अरोना निवासी 24 वर्षीय शुगर सिंह पुत्र मानसिंह और 35 वर्षीय रिंकू पुत्र धनीराम घायल हो गए। ट्रक के खाई में गिरने से पावर प्लांट की हाई टेंशन लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बांसी पुलिस चौकी इंचार्ज अभिषेक पवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस चौकी इंचार्ज अभिषेक पवार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शक्ति की उपासनाः कल से चैत्र नवरात्रि शुरू:प्रयागराज में सज गए देवी के दरबार, मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा पुख्ता
    Next Article
    वैलेंटाइन-डे पर प्रेमी जीजा संग की थी पति की हत्या:साक्ष्य अभाव में आगरा कोर्ट ने किया बरी, मृतक के भाई ने लगाया था आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment