Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में दादी को खाना खिलाने पर विवाद:चार महिलाएं घायल, चाचा पर मारपीट और घर में आग लगाने का आरोप

    5 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम सौंरई में बुधवार देर शाम एक पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि दादी को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद के बाद चाचा ने दो बहुओं और दो भतीजियों से मारपीट की। इसके बाद विपक्षी ने पीड़ित के घर में आग लगा दी। पीड़िता जूही ने आरोप लगाया कि उसने दोपहर में अपनी दादी को खाना खिलाया था। इसी बात से नाराज उसके चाचा से कहासुनी हुई, जो अचानक हिंसा में बदल गई। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर परिजनों ने आपा खो दिया और रिश्तों की मर्यादाएं तोड़ दीं। आरोप है कि विपक्षी चाचा अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पीड़ित पक्ष के घर में घुस गए। घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू हुई और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमलावरों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। इस हमले में कामिनी पत्नी जितेंद्र, रश्मि पत्नी पुष्पेंद्र, जूही पुत्री दामोदर और सुमन पुत्र दामोदर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने तक हमलावर बेकाबू हो चुके थे। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायलों को बचाया। हालांकि, आरोप है कि जाते-जाते हमलावरों ने घर में आग लगा दी। आग तेजी से फैल गई और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हो चुका था। इसके बाद सभी घायल मड़ावरा थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। मड़ावरा के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रचित तिवारी ने CBSE 10वीं में 97% अंक हासिल किए:कौशांबी के KPS स्कूल के यश्वी यादव ने 94.2% अंक हासिल की
    Next Article
    बुंदेलखंड में बागवानी से किसानों की आय बढ़ी:संयुक्त सचिव ने मॉडल फार्म का निरीक्षण कर आधुनिक तकनीक व सहफसल सराही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment