Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोन में बकरी देता है महाराष्ट्र के जलगांव का बैंक:नाम GOAT बैंक; डिपॉजिट में लौटाना पड़ता है मेमना; अबतक 300+ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया

    1 hour ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के जलगांव जिले की चालीसगांव तहसील में ऐसा बैंक चल रहा है, जहां पैसों की बजाय बकरियों का लेन-देन होता है। इस ‘गोट बैंक’ ने 300 से ज्यादा गरीब, विधवा, परित्यक्ता और भूमिहीन श्रेणी की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। पुणे का ‘सेवा सहयोग फाउंडेशन’ लोन लेने आई ​महिला को बकरी पालन का प्रशिक्षण दिलाता है। इसके बाद एक पूर्ण विकसित बकरी मुफ्त दी जाती है। शर्त केवल इतनी होती है कि 6 से 9 महीने बाद, जब बकरी के बच्चे बड़े हो जाते हैं, तो महिला को उनमें से एक मेमना बैंक में डिपॉजिट के रूप में वापस करना पड़ता है। यही मेमना बड़ा होने पर किसी अन्य नई सदस्य महिला को स्वरोजगार के लिए दे दिया जाता है। महिलाओं की ‘एटीएम’ बनी बकरी महिलाएं बैंक से मिली बकरी का पालन कर रही हैं। वे इससे सालाना 3 से 4 मेमने प्राप्त कर, एक मेमना बैंक को लौटाती हैं और शेष बेचकर 30,000 रुपए तक कमा लेती हैं। बकरी उनके लिए ‘एटीएम’ बन गई है। अब इन महिलाओं ने मिलकर ‘गिरणा परिसर महिला पशुपालक उत्पादक कंपनी’ बना ली है। जानिए कैसे काम करता है पढ़िए बकरी बैंक पर 2 बयान हमारे अभियान से 300 से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं। बकरी बैंक के माध्यम से महिलाएं अब खुद बकरियां लौटा रही हैं- गुणवंत सोनवणे, सेवा सहयोग फाउंडेशन बकरी बैंक की वजह से मुझे रोजगार का नया जरिया मिला और अच्छी आय हो रही है। अब मैं इलाके की अन्य महिलाओं को भी इस व्यवसाय से जुड़ने के लिए मार्गदर्शन दे रही हूं- वैशाली राठौड़, सुंदरनगर, चालीसगांव
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 January 2026 Rashifal: सोमवार के दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, करियर क्षेत्र में पाएंगे उन्नति
    Next Article
    PM मोदी आज जर्मन चांसलर से मिलेंगे:दोनों साबरमती आश्रम जाएंगे, अहमदाबाद के काइट फेस्टिवल में भी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment