Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोन दिलाने के नाम पर 2.61 लाख की ठगी:प्रतापगढ़ में बैंक कर्मी ने एटीएम बदलकर खाते से निकाले पैसे

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के कुंदरपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार चौरसिया से लोन दिलाने के नाम पर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, जिला मुख्यालय स्थित एक निजी बैंक के कर्मचारी ने बड़े लोन का झांसा देकर उनसे चरणबद्ध तरीके से पैसे वसूले। तहरीर के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले लोन की फाइल तैयार करने के बहाने 43 हजार रुपए लिए। इसके बाद उसने 10 हजार रुपए और ऐंठ लिए। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने चालाकी से प्रवीण का एटीएम कार्ड बदल दिया, जिसकी उन्हें भनक तक नहीं लगी। बाद में आरोपी प्रयागराज चला गया, जहां उसने अलग-अलग एटीएम से पीड़ित के खाते से 1 लाख 18 हजार रुपए निकाल लिए। इस तरह कुल मिलाकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी की गई। जानकारी होने पर कार्ड ब्लॉक कराया घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तुरंत अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में महिला की मौत, भाई घायल; पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म का आरोपी कोतवाली थाने से फरार:कैटरिंग वर्कर से साल भर पहले की थी हिंदू रीति-रिवाज से शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment