Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लापता युवक के ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज:सीतापुर में महिला समेत 15 लोगों पर गायब कर हत्या का संदेह, ससुराल आकर हुआ था लापता

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के लहरपुर कोतवाली इलाके में 28 अप्रैल से ससुराल गए लापता युवक के मामले में नया मोड़ सामने आया है। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर एक महिला समेत 15 ससुरालियों के लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला शेख सराय निवासी अर्क़ानूर रहमान के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से जुड़ा है। पीड़ित अताउर्रहमान पुत्र अतीकुर्रहमान ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसके भाई अर्क़ानूर रहमान को करीब दो वर्ष पूर्व सीमा बानो और उसके परिजनों ने धमकाकर जबरन निकाह व कोर्ट मैरिज करने के लिए मजबूर किया था। आरोप है कि जब अर्क़ानूर रहमान ने सीमा बानो को विदा नहीं कराया तो उसके खिलाफ महिला थाना सीतापुर में दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया। बाद में अर्क़ानूर रहमान ने न्यायालय से जमानत प्राप्त कर ली थी। तहरीर के अनुसार, मुकदमे के बाद भी विपक्षी पक्ष लगातार अर्क़ानूर रहमान को धमकाता रहा और अन्य मामलों में फंसाने की चेतावनी देता था। आरोप है कि 28 अप्रैल को सीमा बानो ने फोन कर अर्क़ानूर रहमान को अपने घर बुलाया, जहां सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की। इसके बाद से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों का कहना है कि बाद में उनकी मां के मोबाइल पर फोन कर बताया गया कि अर्क़ानूर रहमान को इतना प्रताड़ित किया गया कि वह शारदा नहर में डूबने चला गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो नहर पुल के पास उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली। पुलिस ने तत्काल नहर में तलाश अभियान चलाया, लेकिन युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में इनोवा की टक्कर से खंभा गिरा:हादसे में बी फार्मा छात्र की मौत; ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
    Next Article
    बरेली में बदला मौसम का मिजाज:आसमान में डेरा डाले बादल, बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment