Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लापता युवक का शव खेत में मिला:खेत की जुताई करने गया था, जमीन पर पड़ा मिला

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के ककराही चौकी अंतर्गत ग्राम ककराही में सुबह से लापता एक युवक का शव गुरुवार देर शाम खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रोहित कुमार (25 वर्ष) पुत्र कालीचरन के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, रोहित कुमार सुबह करीब 8 बजे गांव के ही जगदीश वर्मा के बैल लेकर शमसुद्दीन के खेत की जुताई करने गया था। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार शाम करीब 6 बजे रोहित का शव गांव के ही आबिद अली पुत्र रमजान के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर हरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में बुग्गी का टायर फटा, किसान घायल:खेत से गेहूं लाने के समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    सीतापुर में पिकअप की टक्कर से महिला की मौत:लहरपुर-बिसवां मार्ग पर हादसा, मासूम बेटी समेत दो घायल, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment