Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में पिकअप की टक्कर से महिला की मौत:लहरपुर-बिसवां मार्ग पर हादसा, मासूम बेटी समेत दो घायल, चालक फरार

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लहरपुर-बिसवां मार्ग पर ग्राम खानपुर सादात के पास अराइज स्कूल के निकट हुआ। बिसवां की ओर से आ रहे बाइक सवार अम्बुज (24) पुत्र लालजी, उनकी भाभी शिल्पी (30) पत्नी अनिल कुमार और भतीजी वर्षा (2) निवासी ग्राम पट्टी सरैयां, थाना सदरपुर, एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। जैसे ही वे खानपुर सादात के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने शिल्पी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अम्बुज और मासूम वर्षा का इलाज जारी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लापता युवक का शव खेत में मिला:खेत की जुताई करने गया था, जमीन पर पड़ा मिला
    Next Article
    IPL- मुंबई ने 196 रन का टारगेट दिया, पंजाब 118/2:प्रभसिमरन की चौके से फिफ्टी; अय्यर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment