Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लार सीएचसी में 2 अप्रैल को निःशुल्क कैंसर शिविर:गोरखपुर के डॉक्टर करेंगे मरीजों की प्राथमिक जांच और उपचार

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लार में 2 अप्रैल, गुरुवार को निःशुल्क कैंसर जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देवरिया के सहयोग से हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका, गोरखपुर द्वारा लगाया जा रहा है। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा। इस शिविर में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेंद्र बिरबिया कैंसर के प्राथमिक जांच, प्रशिक्षण और इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। शिविर में आने वाले कैंसर पीड़ित मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। यह शिविर लार, सहजौर, मेहरौना, खेमादेई, अंजना, बिरनी, बरडीहा परशुराम, पिंडी, चुरिया, डैनी नैनी, सरकड़ा, रक्सा, सोहगरा, चौमुखा, रोपन छपरा, कुंडवली सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसका उद्देश्य कैंसर की शुरुआती पहचान और रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। सीएचसी लार के अधीक्षक डॉ. बी.वी. सिंह ने बताया कि यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए लगाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM मोहन यादव बोले- एमपी-यूपी में राम-कृष्ण काल से संबंध:काशी में कहा- धार्मिक पर्यटन में समाज और अर्थव्यवस्था बदलने की क्षमता
    Next Article
    फरीदाबाद में मर्सिडीज ने डिलीवरी बॉय को कुचला:कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड कार, ड्राइवर फरार; दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment