Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लॉरेंस गैंग की पाकिस्तानी डॉन को धमकी:हथियार दिखाए, कहा- जिस दिन चाहेंगे तेरा सर कलम कर देंगे, भट्‌टी ने चैलेंज किया था

    23 hours ago

    1

    0

    लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को धमकी दी थी। उसने एक वीडियो जारी की, जिसमें हथियार दिखाए। बॉक्सर ने कहा कि जिस दिन चाहेंगे तेरा सर कलम कर देंगे। हमारे पास इतने हथियार हैं, इतनी गोली मारेंगे कि गोलियां गिन कर तेरा खानदान करोड़पति हो जाएगा। लॉरेंस बाप था और बाप रहेगा। दरअसल, भट्‌टी ने वीडियो जारी कर लॉरेंस को खुली चुनौती देते हुए पूछा था कि क्या उसके पास उसे मारने के लिए हथियार हैं। साथ ही उसने लॉरेंस को गद्दार बताते हुए कहा कि सही वक्त आने पर वह जवाब देगा। कुछ दिन पहले लॉरेंस गैंग ने दावा किया था कि शहजाद भट्टी पर हमला करवाया। लॉरेंस गैंग की तरफ से गैंगस्टर रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। जिसमें शहजाद भट्टी को पुर्तगाल में ट्रैक कर हमला करने की बात लिखी थी। भट्‌टी और लॉरेंस पहले अच्छे दोस्त थे। मगर, भट्‌टी के लॉरेंस के गुर्गों से अपने काम करवाने और पहलगाम अटैक पर लॉरेंस की हाफिज सईद को धमकी के बाद वह एक-दूसरे के कट्‌टर दुश्मन बन गए हैं। वीडियो में शहजाद भट्टी ने क्या कहा… ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी डॉन ने बिहार CM को धमकाया, मुस्लिम महिला का हिजाब उतारने पर भड़का, बोला- माफी मांगो, फिर मत कहना चेतावनी नहीं दी बिहार के CM नीतीश कुमार द्वारा मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी भड़क गया है। उसने वीडियो जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें, वरना बाद में ये मत कहना की चेतावनी नहीं दी गई थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय पासपोर्ट मजबूत, रैंकिंग 5 पायदान सुधरी:55 देशों में वीजा फ्री एंट्री; पाकिस्तान की पोजिशन फिलिस्तीन और नार्थ-कोरिया से भी नीचे
    Next Article
    लखनऊ-काशी समेत 5 कोर्ट को उड़ाने की धमकी:कैंपस को खाली कराया, जज भी बाहर आए; NSG-ATS जांच के लिए पहुंची

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment