Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेंसकार्ट ड्रेस कोड विवाद: बजरंग दल का प्रदर्शन:कर्मचारियों को तिलक लगाकर, कलावा बांधकर जताया विरोध

    1 hour ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी मॉल स्थित लेंसकार्ट शोरूम पर रविवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कंपनी की कथित ड्रेस कोड नीति के खिलाफ था, जिसमें हिंदू धार्मिक प्रतीकों जैसे तिलक, बिंदी, सिंदूर और कलावा पर प्रतिबंध लगाए जाने की खबरें थीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शोरूम पर मौजूद कर्मचारियों को तिलक लगाया और कलावा भी बांधा। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया और कर्मचारियों को तिलक लगाकर भारतीय संस्कृति व सनातन परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भारत में व्यापार करने वाली किसी भी कंपनी को यहां की संस्कृति, आस्था और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए। बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित शर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पहचान और परंपराओं के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी कंपनी की नीति हिंदू प्रतीकों का अपमान करती है, तो उसका विरोध देशभर में किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कंपनी प्रबंधन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं। इन मांगों में विवादित ड्रेस कोड नीति को तत्काल निरस्त करना, सभी धर्मों के प्रतीकों के प्रति समान सम्मान सुनिश्चित करना और सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट कर हिंदू समाज से माफी मांगना शामिल है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही संतोषजनक कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनका विरोध शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन आस्था के अपमान को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मनीष, शेंकी, लक्की, अमरीश, राकेश, शांतनु और विवेक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस पूरे मामले पर बिसरख पुलिस ने बताया कि उन्हें इस प्रदर्शन के बारे में लेंसकार्ट या बजरंग दल की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस के अनुसार, कार्यकर्ता अपना विरोध जताने आए थे और शांतिपूर्ण तरीके से वार्ता के बाद वहां से चले गए। मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मझवां सीट पर जनता की पहली प्राथमिकता बनी भाजपा:समाजवादी पार्टी में ज्योति त्रिपाठी पहली पसंद बनी, जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    महोबा में 5 हजार रिश्वत लेते कानूनगो निलंबित:एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, फाइल बढ़ाने के लिए मांगे थे रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment