Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LSG के लिए दौड़ा लखनऊ:क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया को बोला- बेस्ट ऑफ लक, एलएसजी की नई जर्सी लाँच

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में टी-20 विश्व कप फाइनल के दिन क्रिकेट फैंस ने भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए 1090 चौराहे से दौड़ लगाई। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एलएसजी रन रन फॉर इंडिया मैराथन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य देशभक्ति, फिटनेस और एकता का संदेश देना था। मैराथन तीन श्रेणियों में हुई। इसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया। 10 किलोमीटर दौड़ को सुबह 6:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, इसके बाद पांच किलोमीटर की दौड़ सुबह 7 बजे शुरू हुई। बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन किलोमीटर दौड़ सुबह 7:15 बजे आयोजित हुई। इसके बाद सुबह 8 बजे दौड़ के सभी विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। तस्वीरें देखिए… LSG की नई जर्सी पहनकर दौड़े मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी लखनऊ सुपर जायंट्स की नई जर्सी पहनकर दौड़े। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में महिला धावक भी इस दौड़ में हिस्सा लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के मैनेजमेंट का कहना है कि एलएसजी रन – रन फॉर इंडिया’ का उद्देश्य शहर के नागरिकों, फिटनेस प्रेमियों, युवाओं और परिवारों को एक मंच पर लाकर स्वास्थ्य, सामुदायिक भावना और खेल के प्रति उत्साह को बढ़ावा देना है। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में चुनरी ओढ़कर नाचे खेसारी: बोले- लड़की प्यार करने की चीज, मुझे तो अखिलेश भैया बहुत अच्छे लगते हैं लखनऊ में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल ने चुनरी ओढ़कर डांस किया। उन्होंने जनेश्वर मिश्र पार्क में म्यूजिकल होली में परफॉर्मेंस दी। दर्शकों के कहने पर अपना ‘दुइ रुपया हो, दुइ रुपया हो…’ गाना गया। इसके बाद बोले- होली के बाद होली गाने का मन नाहीं करत। तोहरे लोगन की खातिर गावत हई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में नाड़े से गला घोंटकर छात्र की हत्या, खेत में मिला शव
    Next Article
    JRHU का पहला दीक्षांत समारोह 22 मार्च को:चित्रकूट में 1926 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां, मेधावियों को मिलेंगे पदक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment