Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LSG मालिक गोयनका पर बिफरे ललित मोदी:एक्स पर लिखा वह IPL टीम के लिए अनफिट, महंगे पानी के लिए इकाना में विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    LSG कप्तान ऋषभ पंत और मालिक संजीव गोयनका के बीच के बीच सामने आए वीडियो पर अब IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी सामने आए हैं। उन्होंने LSG मालिक को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह लूजर हैं। उन्हें IPL में बतौर फ्रेंचाइजी बैन कर देना चाहिए। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल वान की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए उन्होंने यह कहा है। उन्होंने कहा कि वह IPL टीम के लिए पूरी तरह से अनफिट हैं। इसके साथ ही 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में हुए मैच के दौरान महंगे पानी बेचने का विवाद भी सामने आया है। एक्स पर सामने आए वीडियो में दो लोग लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पानी के लिए बोतल बेचने की बात हो रही है। इसके साथ ही मैच के दिन फैंस के बीच में लात घूंसे भी स्टेडियम में चले थे। LSG की पोस्ट पर एक्स ने लगाया कम्युनिटी नोट लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने एक्स हैंडल पर पोस्ट डालते हुए कहा था कि हर चीज जो आप देखते हैं वह सत्य नहीं होता है। यहां पर मैच के बाद अनफिल्टर्ड वाइब हैं। जब कैमरे मोमेंट्स कट नहीं करते। इसके जवाब में एक्स पर लोग बंटे हुए नजर आ रहे। लोगों का कहना है कि अपने मालिक की छवि को बचाने के लिए दोबारा से यह सीन रीक्रिएट की गई है। एक्स की तरफ से डाले गए कम्युनिटी नोट में कहा गया कि जब घटना हुई तो मैदान में क्राउड था, लेकिन मिस्टर गोयनका ने घटना के बाद में सीन को दोबारा से रीक्रिएट किया है। इसके लिए ऋषभ पंत को बुलाया गया और दृश्यम 2 का सीन बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में फसलों को आग से खतरा:प्रशासन ने किसानों से सावधानी बरतने की अपील की
    Next Article
    हरदोई में मिले शव की चौथे दिन हुई पहचान:बरेली का रहने वाला था युवक, ट्रक में संदिग्ध हालात में बिगड़ी थी तबीयत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment