Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लश्कर के 2 आतंकियों के घर IED लगाकर ढहाए गए:जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर की थी हत्या

    1 hour ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रशासन ने गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो आतंकियों के घर IED लगाकर ध्वस्त कर दिए। यह कार्रवाई लाल चौक में पुलिसकर्मी आशिक हुसैन की हत्या के एक दिन बाद की गई। अधिकारियों के मुताबिक, जिन आतंकियों के मकान गिराए गए उनमें बिजबेहड़ा के गुरी गांव निवासी आदिल ठोकर और हसनपोरा निवासी हारून गनई शामिल है। दोनों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस बल के हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में ये दोनों आतंकी भी शामिल थे। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग स्थित लाल चौक पर आतंकियों ने इस कायराना वारदात को अंजाम दिया था। अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात थे कुरैशी भारतीय रिजर्व पुलिस और एसओजी (SOG) से जुड़े हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात थे। जिस वक्त यह हमला हुआ, उस समय खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रुकी हुई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे आतंकियों ने आतंकियों ने उन्हें बहुत करीब से निशाना बनाया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलीं। हमले के बाद आतंकी भाग गए। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहीद जवान आशिक हुसैन के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 3 दोनों 2018 से सक्रिय बताए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आदिल ठोकर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा है, जबकि मौजूदा खुफिया जानकारी के मुताबिक हारून गनई हिजबुल मुजाहिदीन (HM) से संबद्ध है। हालांकि, एक अन्य अधिकारी के बयान में दोनों को LeT का आतंकी बताया गया है। आदिल ठोकर 2018 में पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान गया था। वहां उसने आतंकी शिविरों में प्रशिक्षण लिया और पिछले वर्ष किसी समय फिर जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर लौट आया। 4 हमले के बाद सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे कश्मीर घाटी में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 2,000 से अधिक ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई आतंकियों और उनके समर्थन तंत्र के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। वहीं, अनंतनाग समेत कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी तेज कर दिए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बल उन सभी तत्वों की पहचान कर रहे हैं, जो आतंकियों को रहने का ठिकाना, आर्थिक मदद, ट्रांसपोर्ट और संचार जैसी सुविधाएं मुहैया कराते हैं। जम्मू-कश्मीर में हाल की दो आतंकी घटनाएं 1. 18 जुलाई: राजौरी LoC पर घुसपैठ की कोशिश जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर 17 जुलाई की रात संदिग्ध गतिविधि देख भारतीय सेना ने फायरिंग की। अधिकारियों के मुताबिक, तारकुंडी फॉरवर्ड इलाके में रात करीब 10 बजे सैनिकों ने कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधि देखी, जिसके बाद फायरिंग की गई। अधिकारियों ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हुई। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। सेना का मानना है कि संदिग्ध आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। 2. 8 जुलाई : शोपियां लश्कर कमांडर जाकिर अहमद ढेर सुरक्षाबलों ने शोपियां में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी को मार गिराया। वह पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी 14 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल था। ऑपरेशन सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त रूप से चलाया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन की सजा पर फैसला टला:27 जुलाई को होगी बहस; 2020 दिल्ली दंगों में IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या का मामला
    Next Article
    जंतर-मंतर पर CJP समर्थकों-निहंगों में झड़प:बहस के साथ धक्का-मुक्की हुई; कन्हैया मित्तल ने जेन-जी पर गाया गाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment