Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लूट के मास्टरमाइंड सहित 5 गिरफ्तार:आलू बेच कर आ रहे किसान से की थी लूट, पुलिस ने बरामद किए 10 हजार रुपये और ऑटो

    19 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना एकता क्षेत्र में लूट की घटना का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 9,950 रुपये, 1 कूटरचित नम्बर प्लेट और 1 ऑटो (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया गया है। डीसीपी अली अब्बास ने बताया-चार दिन पहले वादी ने सूचना दी थी कि वह बिजली घर से शमशाबाद जाने के लिए ऑटो में बैठा था, जिसमें 4 लोग थे। ऑटो ड्राइवर और अन्य लोगों ने उसे सुनसान रास्ते पर ले जाकर उसके पास मौजूद आलू बिक्री के 46,630 रुपये लूट लिए। इस मामले में थाना एकता ने मुकदता दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 4 अप्रैल 2026 को देवरी पुलिया से गुतिला की तरफ जाने वाले रास्ते के पास से लूट और चोरी की घटना में संलिप्त 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की पहचान करन सिंह, मनीष दिवाकर उर्फ ब्लैकी, रोहित, रिंकू कुशवाह उर्फ वोडा और कृष्णा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त करन ने बताया कि उसके पास से बरामद ऑटो चोरी की है, जिसे उसने सस्ते दामों में खरीदा था। इस ऑटो का उपयोग लूट की घटना में किया गया था। अभियुक्तों ने बताया- उन्होंने कुछ दिन पहले मध्य रात्रि में बिजलीघर के पास लूट की घटना की थी, जिसमें उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति से 46,700 रुपये लूट लिए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्लोइंग स्किन के लिए हाइड्रा ट्रीटमेंट ले रहीं महिलाएं:बुकिंग बढ़ी, गोरखपुर के मेकअप आर्टिस्ट बोले- एक्ने, टैनिंग से छुटकारा के लिए बेहतर
    Next Article
    नोएडा में सियासी "हैट्रिक डे" निषाद पार्टी का शक्ति प्रदर्शन:कश्यप, गुर्जर, निषाद, पिछड़ा और अति पिछड़ा एकता महा सम्मेलन, सम्मान और अधिकार की लड़ाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment