Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा कार्यालय में महर्षि कश्यप, निषादराज गुह्य की जयंती मनाई:जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया, जीवन दर्शन मानवता के लिए प्रेरणादायक

    6 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) की जिला इकाई ने कंसापुर ज्ञानपुर स्थित लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में महर्षि कश्यप और राजा निषादराज गुह्य की जयंती मनाई। यह आयोजन मासिक बैठक के दौरान धूमधाम से संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने इस अवसर पर कहा कि महर्षि कश्यप और राजा निषादराज गुह्य का जीवन दर्शन मानवता के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि इन महापुरुषों की पूजा और उनके धाम के दर्शन से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। यादव ने स्मरण किया कि पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार ने निषादराज जयंती पर अवकाश घोषित किया था, जिसे बाद में समाप्त कर दिया गया। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल को तीनों विधानसभा क्षेत्रों के हर जोन और सेक्टर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान जिला इकाई और विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक जाहिद बेग, जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, राम किशोर बिंद, राजेंद्र दुबे, कल्लन यादव, संतोष यादव, लालचंद बिंद, केश नारायण यादव, सरिता बिंद, रामधनी यादव, अलीशेर खां, काशीनाथ पाल, महेंद्र गोंड, गुलाब पाल, कमला शंकर महतो, रवि यादव, प्रदीप यादव, छबिनाथ यादव, धर्मेंद्र जिज्ञासु, कमलेश बिंद, अंकित पाण्डेय, मीरा बिंद, महेश यादव, अंकिता राजपूत, गामा प्रसाद यादव, राजन यादव, आदर्श यादव, लहरी यादव, लालजीत यादव, बीरू मिश्र और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र 'पप्पू' सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रावतपुर में पैसे के विवाद पर मारपीट, VIDEO:दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, पुलिस थाने लाई
    Next Article
    देवरिया में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान:कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के मंत्र दिए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment