Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लंदन में सिख और पाकिस्तानियों में विवाद:पंजाबी रेस्टोरेंट मालिक ने हलाल मीट न बेचने का बोर्ड लगाया, 100 लोगों ने हमला किया

    6 hours ago

    1

    0

    लंदन के हाई-प्रोफाइल इलाके हैमरस्मिथ में पंजाबी रेस्टोरेंट मालिक और पाकिस्तानी मुस्लिमों में हलाल मीट को लेकर विवाद हो गया। 16 साल से रेस्टोरेंट चला रहे हरमन कपूर ने कहा कि हलाल मीट बेचने से मना करने पर पाकिस्तानियों के 100 लोगों के ग्रुप ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा- मुझे हलाल मीट बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अपने बिजनेस को बचाने के लिए मुझे दुनियाभर के सिखों से मदद मांगनी पड़ रही है। हरमन के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने 14 मार्च को रेस्टोरेंट पर एक बोर्ड लगा दिया। इस पर साफ लिख दिया कि उनके रंगरेज रेस्टोरेंट में हलाल मीट नहीं मिलेगा। हरमन के पोस्टर लगाने के बाद रेस्टोरेंट पर पाकिस्तानियों की भीड़ जमा हो गई। यहां तोड़फोड़ की कोशिश की गई। हरमन ने कहा कि उन पर हमला किया गया। उन्होंने गातरे से डिफेंस किया। उनके घर को भी कट्टरपंथियों ने निशाना बनाया। हरमन ने कहा कि पुलिस ने भी कट्टरपंथियों का साथ दिया। आरोपियों को अरेस्ट करने के बजाय उल्टा उन्हें ही अरेस्ट कर लिया। लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया। हरमन ने बताया कि 2010 में खोला उनका रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर है। उनका रेस्टोरेंट रंगरेज पंजाबी स्वाद के लिए मशहूर है। लेकिन उन्होंने कभी हलाल मीट नहीं बेचा। नॉन हलाल मीटअप पोस्ट से छिड़ा विवाद 14 मार्च 2026 को कपूर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- नॉन हलाल मीटअप। दोपहर 2 बजे रंगरेज आओ, रिकॉर्डिंग उपकरण लेकर आओ। विवाद करने वालों को एक्सपोज करेंगे। पोस्ट वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय के 100 से ज्यादा लोग रेस्टोरेंट के बाहर जमा हो गए। एंट्रेंस बंद होने पर नारे लगाने लगे। कपूर ने इसका वीडियो पोस्ट कर दिया और कहा कि उसे धमकियां आ रही हैं। हंगामा होने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया रंगरेज रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा होने के बाद पुलिस फोर्स पहुंची। भीड़ को हटाया। पुलिस अंदर घुसी और हरमन सिंह कपूर को अरेस्ट कर ले गई। पुलिस ने गिरफ्तारी का कारण हमला करने वालों को गातरा दिखाना बताया। पुलिस ने कहा कि लंदन में हथियार दिखाना कानूनी जुर्म है। कपूर को बाद में बेल मिल गई। इसे लेकर मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कपूर का दावा- मैंने तो अपने परिवार को बचाया हंगामा होने और गातरा दिखाने पर कपूर ने कहा- सिख गुरुओं ने आत्मरक्षा के लिए कृपाण दी है। मैंने तो हमलावरों से अपने परिवार को बचाया है। किसी पर हमला नहीं किया। हरमन कपूर ने आरोप लगाया कि वह 2023 से खालिस्तानी और मुस्लिम समूहों का टारगेट है। पुलिस ने मुझे गिरफ्तार किया क्योंकि मेरा नाम खान नहीं है। यह दोतरफा पुलिसिंग है। विरोध करने वाले युवाओं ने कहा कि कपूर ने उन्हें हमला करने के लिए उकसाया, हेट स्पीच दी, मुस्लिम कम्युनिटी को ट्रोल किया और कृपाण दिखाकर धमकी दी। जानें कैसे शुरू हुआ और क्यों बढ़ा विवाद… --------- ये खबर भी पढ़ें… कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या:मां बोली- खालिस्तानियों ने मारा; हरियाणा में जन्मी, विवादित टिप्पणियां करती थी कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर उसके घर में घुसे। उसे घर के भीतर ही चाकू मारे गए। जिसके बाद हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। नैन्सी कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीन राशि
    Next Article
    यूपी में फिर बिगड़ेगा मौसम, 4 दिन बारिश का अलर्ट:आंधी चलेगी, बिजली भी गिर सकती है; 48 घंटे में 3°C लुढ़का पारा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment