Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुधियाना में नाइजीरियन स्टूडेंट्स का सेक्स रैकेट:फुल नाइट ₹7 हजार, शराब-चिकन हो तो सिर्फ ₹1500, रसियन भी अवेलेबल; अड्‌डे तक पहुंचा भास्कर

    2 hours ago

    1

    0

    पूरी रात साथ रहना है तो एक युवती के 7 हजार रुपए लगेंगे, अनलिमिटेड शॉट, अगर पार्टी का सामान यानी शराब-चिकन ले आते हो तो 1500 रुपए लेंगे। लेकिन सिर्फ एक शॉट ही मिलेगा। हां, पुलिस का कोई डर नहीं, उनसे बचाने की गारंटी हमारी। वॉट्सएप पर शारीरिक संबंध बनाने का यह रेट लुधियाना में चल रहे विदेशी युवतियों के सेक्स रैकेट का है। ये युवतियां नाइजीरियन मूल की हैं और यहां पर खुलेआम रैकेट चला रही हैं। रात के अंधेरे में यह अपना मोबाइल नंबर देती हैं। फिर मोबाइल पर युवतियों की फोटो भेजकर रेट फिक्स करती हैं। इसके बाद लोकेशन भेजकर अपने फ्लैट पर बुलाती हैं। यहां तक कि वह दूसरी जगह जाने को भी तैयार रहती हैं। यहां तक कि अगर नाइजीरियन पसंद नहीं आती तो रसियन लड़की तक उपलब्ध कराने का दावा करती हैं। दैनिक भास्कर को लगातार इसके बारे में इनपुट मिल रहे थे, जिसके बाद भास्कर ने इस रैकेट को पूरी तरह एक्सपोज करने का कॉल लिया और भास्कर के अंडरकवर रिपोर्टर ने कस्टमर बनकर नाइजीरियन युवती से इसी तरह संपर्क किया। इसके बाद उसके ठिकाने तक पहुंचा। इस दौरान पता चला कि बिना किसी डर या रोक-टोक के यह धंधा कैसे चलाया जा रहा है। रुपए वसूलने की भूख ऐसी कि कस्टमर से ज्यादा युवतियां संबंध बनाने के लिए उतावली नजर आती हैं। उनके ठिकाने पर आया कस्टमर कहीं लौट न जाए, इसके लिए वह खुद शराब पीकर अश्लील डांस और हरकतें करती हैं। फिर कस्टमर को भी शराब पिलाती हैं। कैसे हुई युवती से डील, उसने कहां बुलाया, वहां क्या सीन था, रिपोर्टर वहां से कैसे निकला, इसके बारे में जानने के लिए पढ़िए पूरी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट… सबसे पहले डीलिंग के बारे में जानिए रात साढ़े 11 बजे मॉल के पास मिली युवती, बोली- साथ चलना है तो बताओ भास्कर रिपोर्टर सोमवार रात 11.30 बजे फिरोजपुर रोड पर निकला। यहां ग्रैंड वॉक मॉल के पास एक युवती टहलती दिखी। भास्कर रिपोर्टर ने उसे पूछा- क्या आपको कोई मदद चाहिए। इसके जवाब में युवती ने कहा- आप बताओ, अगर मेरे साथ चलना है तो। वह युवती नाइजीरियन मूल की थी। उसने ऑफ कैमरा बताया कि D-मार्ट के पीछे उसका किराए का रूम है। वहां आ सकते हो। बिना मांगे उसने भास्कर रिपोर्टर को अपना मोबाइल नंबर भी दे दिया। इसके बाद वह वहां से चली गई। जाने से पहले उसने बताया कि वह एक स्टूडेंट है, जो यहां की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। अगले दिन बोली- मेरा रेट 5 हजार, शराब-चिकन लाए तो कम, फोटो भेजी इसके अगले दिन यानी मंगलवार शाम करीब 6 बजे भास्कर रिपोर्टर ने उसे फोन किया। जिसमें युवती ने बेबाकी से बात करते हुए पूरी डीलिंग की। युवती ने कहा- वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रति घंटा 5 हजार रुपए लेती है। हां, अगर ड्रिंक (शराब) और चिकन कस्टमर लेकर आए तो फिर उससे 1500 रुपए ही लेते हैं। इसके बाद उसने भास्कर रिपोर्टर को अपनी फोटो वॉट्सएप पर भेज दी। उसने कहा- अगर मैं पसंद नहीं आ रही तो कोई बात नहीं, मेरे साथ और भी कई गर्ल्स स्टूडेंट्स हैं। मेरे यहां आओ और अपने मनपसंद की चुन सकते हो। इसमें कोई एतराज नहीं है। बोली- पुलिस रेड का डर नहीं, गूगल लोकेशन भेजी भास्कर ने पूछा कि कहीं पुलिस की रेड तो नहीं हो जाएगी। इस पर युवती ने कहा कि हमारी जगह बिल्कुल सेफ है। यहां पुलिस की रेड का कोई डर नहीं है। यहां कभी पुलिस नहीं आती। इसके बाद भास्कर ने उसके ठिकाने के बारे में पूछा तो युवती ने अपने अपार्टमेंट वाली बिल्डिंग की फोटो और उसके साथ गूगल लोकेशन भी भेज दी। उसने कहा कि इस लोकेशन पर आ जाओ। इसी बीच बातचीत आगे बढ़ी तो युवती ने कहा कि अगर पूरी रात की बुकिंग करनी है तो फिर वह 7 हजार रुपए लेगी। अगर 2 युवक हैं और 2 युवतियां चाहिए तो एक रात के 14 हजार रुपए लगेंगे। उसने यहां तक ऑफर किया कि अगर आपके पास कोई फ्लैट है तो वह रात के लिए वहां भी आ जाएंगी। इसका कोई एक्सट्रा चार्जेस नहीं लगेगा। हमें बस अपनी गूगल लोकेशन भेज देना, हम आपके बताए टाइम पर वहां पहुंच जाएंगे। मैं पसंद नहीं तो दूसरी भी है, रसियन का भी इंतजाम मोबाइल पर बातचीत के दौरान ही भास्कर ने दूसरे देशों की लड़कियों के बारे में पूछा तो युवती वह भी अरेंज कराने के लिए राजी हो गई। युवती ने कहा कि उनके पास रसियन गर्ल्स भी हैं। उनके कई कस्टमर हैं जो अलग-अलग तरह की डिमांड करते हैं। अगर नाइजीरियन नहीं चाहिए तो हम फिर उन्हें दूसरे देश की लड़की का इंतजाम करके देते हैं। हमने इसके लिए पूरा नेटवर्क बना रखा है। इस दौरान युवती ने मोबाइल पर बातचीत में ही कह दिया कि प्रोटेक्शन का सामान अपना लेकर आना। हम इसे अरेंज नहीं करेंगे, वह खुद ही लेकर आना पड़ेगा। इसके अलावा हमारे पास आते वक्त पार्टी का सामान भी लाना। जिसमें उन्होंने गिनाते हुए कहा कि उन्हें एक शराब की बोतल, चिकन बिरयानी, सोडा, आइस, लेज चिप्स के पैकेट चाहिए। सैक्स रेकेट को उजागर करने के लिए भास्कर उनकी बताई लोकेशन पर पहुंच गया। रिपोर्टर ठिकाने पर पहुंचा तो उसके बाद जानिए क्या हुआ… इसके बाद भास्कर रिपोर्टर विदेशी युवती की भेजी लोकेशन पर फिरोजपुर रोड पर पहुंचा। उनके अपार्टमेंट के बाहर पहले ही काले रंग की कार में 2 विदेशी युवक पहले से बैठे थे। इस पर हमें कुछ शक हुआ। इसलिए युवती को फोन पर बातचीत की। रिपोर्टर: यहां पहले से 2 लड़के बाहर खड़े हैं, क्या अंदर आना सेफ है? युवती: हां, यहां पर और भी अपार्टमेंट्स हैं। ये लड़के उनमें रहते हैं। कोई प्रॉब्लम नहीं है आप फर्स्ट फ्लोर पर आ जाएं। (उसके बाद रिपोर्टर फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचा तो कमरे में दो विदेशी लड़कियां थी।) रिपोर्टर: कहां होगी पार्टी? युवती: रूम पर ही कर लेते हैं या लॉन में बैठते हैं। रिपोर्टर: रूम में ही पार्टी कर लेते हैं। युवती: नहीं, लॉन में पार्टी करते हैं। (लॉन में पार्टी शुरू हुई.. टेबल पर बोतल व खाने पीने का सामान खोला। लड़कियां पीने लगी और म्यूजिक चला दिया। भास्कर रिपोर्टर ने पीने से मना किया। यह सब सीक्रेट कैमरे में रिकॉर्ड होता रहा।) रिपोर्टर: इस अपार्टमेंट में कौन-कौन रहता है? युवती: यहां 3 लड़कियां रहती हैं और तीनाें एक कॉलेज में पढ़ती हैं। तीनों नाइजिरिया से आई हैं। रिपोर्टर: किस क्लास और किस कॉलेज में पढ़ती हो? युवती: सवाल बहुत पूछते हो। (इस दौरान लगा कि युवती को ज्यादा सवाल पूछे जाने पर शक हो रहा है। इस वजह से यहां सवाल करने कम कर दिए) रिपोर्टर: मैं आज सिर्फ जगह देखने व रेट तय करने आया हूं। कल रात रूकने आऊंगा। युवती: कमरे में चलो और फिर वह रिपोर्टर को कमरे में ले गई। युवती: आज 500 रुपए तो दे दो, ग्रॉसरी खरीदनी है। (इस दौरान वह रिपोर्टर को शारीरिक संबंध बनाने के लिए छेड़ने लगी।) रिपोर्टर: पहले बैठ जाते हैं, फिर ग्रॉसरी के लिए पैसे दे देता हूं। (कमरे में उन्होंने नाइजिरियन सॉन्ग चलाए और डांस करते हुए अश्लील हरकतें करने लगी।) रिपोर्टर: अब आगे क्या चार्जेस हैं। हम खाने-पीने का सामान लेकर आए हैं। युवती: सात हजार रुपए पूरी रात को रूकने के लेते हैं। अगर थोड़ी देर रुकना है तो 1500 से 2000 रुपए लगेंगे। रिपोर्टर: मेरे पैसे पहले ही बहुत लग गए हैं। शराब के साथ खाने-पीने का सामन लेकर आया हूं। युवती: चलो ठीक है, फिर तुम 1000 रुपए दे दो। (उसने अपना गूगल-पे का क्यूआर कोड दिया और पैसे ट्रांसफर करने को कहा। उसके स्क्रीनशॉट किसी और को भेजे) रिपोर्टर: ये स्क्रीनशॉट्स किसे भेजें हैं? युवती: एजेंट को भेजे हैं। वह इसमें से 10 से 15% लेता है। रिपोर्टर: ये पैसा जाता किसके पास है? युवती: ये हम नहीं बता सकते हैं। आपने काम करना है तो करो, नहीं तो आप जा सकते हैं। रिपोर्टर: अगर हम कुछ करते हैं तो पुलिस तो नहीं आएगी? युवती: पुलिस का कोई डर नहीं है यहां पुलिस नहीं आती है। भास्कर रिपोर्टर के ज्यादा सवाल पूछे जाने से उनको शक होने लगा। हमारा स्टिंग ऑपरेशन भी कंप्लीट हो चुका था। इसके बाद हम वहां से बाहर आ गए। युवतियों को शक था कि कहीं ये अपने साथ किसी पुलिस या अन्य कोई एजेंसी न लेकर आए हों। इसलिए जब रिपोर्टर उनके अपार्टमेंट से बाहर निकला तो एक युवती पीछे-पीछे आई और बाहर देखने लगी। रिपोर्टर के वहां से चले जाने के बाद वह अंदर गई। जानिए, सेक्स रैकेट में कैसे फंसी ये युवतियां लुधियाना में सेक्स रैकेट चला रही युवतियां ज्यादातर अफ्रीकन कंट्रीज से हैं। वे यहां यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले तो लेती हैं लेकिन पढ़ाई का खर्चा इतना होता है कि परिवार इतने रुपए नहीं दे पाता। वहीं यहां के फ्लैट या अपार्टमेंट का किराया भी ज्यादा होता है। कुछ जॉब भी करती हैं लेकिन ज्यादातर यहां इसी तरह के धंधे में फंसी हुई हैं। कुछ युवतियां पहले मजबूरी में इस रैकेट में फंस जाती हैं। हालांकि बाद में शराब और मांस का शौक इस कदर बढ़ जाता है कि वह अपनी खुशी से ही इस काम को करने लगती हैं। पुरानी हो चुकी युवतियां फिर नई आने वाली स्टूडेंट्स को भी इस जाल में फंसा लेती हैं। पुलिस बोली- गलत हो रहा तो रेड जरूर करेंगे इस मामले में लुधियाना के ACP हरजिंदर सिंह ने कहा कि हमारे पास अभी इस तरह की कोई कंप्लेंट नहीं आई है। अगर किसी जगह पर इस तरह का गलत काम हो रहा है तो उन पर रेड जरूर की जाएगी। पुलिस शहर में गलत काम करने वाले पर कानूनी कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- बिल्ली को खाना खिलाकर लाखों की कमाई:कुंवारों के साथ दालचीनी वाली होली की परम्परा; गिलहरी ने शहर का इंटरनेट ठप कर दिया
    Next Article
    कोरोना में पंजाबियों की सेवा की मुरीद हुई ऑस्ट्रेलियन नर्स:बोलीं- मैं पंजाब की बेटी, पटियाला शादी में पहुंची, गोल्डन टेंपल को सुकून वाली जगह बताया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment