Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रवि किशन बोले- राहुल गांधी इस देश के राजकुमार है:उनके बोलने से होता है फायदा, इस बार बंगाल में ममता की गुंडागर्दी नहीं चलेगी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर से सदर सांसद और भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता रवि किशन ने बुधवार को राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी के एआई समिट में दिए बयान पर रवि किशन ने उन्हे इमैच्योर कहा। जानिए क्या बोले रवि किशन… सवाल: सांसद जी राहुल गांधी के एआई समिट वाले बयान पर क्या कहेंगे देखिए ऐसी ये लोग ऐसी बातें करते हैं, राहुल जी खुद इतने बड़े नेता हैं। राजकुमार हैं इस देश के, 65 साल राज किया इस देश पर। बड़ा दुखद है कि आज पूरा विश्व आज थर्ड वर्ल्ड वॉर की तरफ जा रहा है। वहाँ पर इस तरह की बातें, भारत में कभी उनके 65 साल में कभी ऐसा सबमिट नहीं हुआ। इतने सारे देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति आए। उसी बीच में ये बयान काफी इमैच्योर है। इन लोग का तो जन्म सीनियर लीडर के बीच हुआ है, मैं तो कलाकार होके राजनीति सीख रहा हूँ। मैं इसको बहुत ही बचकाना, बहुत ही इमैच्योर सोच का बयान मानता हूँ। दुखद है कि भारत को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। आज भारत तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की होड़ में है, मैं इसको सरासर गलत मानता हूँ। काँग्रेस से होती है फायदा बड़े बड़े देश के राजनेता भारत की तारीफ कर रहे हैं। फ्रांस के प्रेसिडेंट नेपेंसी रोड पर जॉगिंग कर रहे हैं। इससे कम्फर्ट आप किसी को यहाँ नहीं देखें होंगे कि मुंबई के रोड पर कोई राष्ट्रपति आकर जॉगिंग कर रहा है। इससे सुंदर भारत की कल्पना कोई नहीं किया होगा। इसीलिए राहुल जी आप लोग हर बार बुरी तरह हारते हैं और इस बार आप लोग उत्तर प्रदेश, कलकत्ता,केरला और मैं तो कहता हूँ कि पुंडिचेरी भी आप लोग हारेंगे। कांग्रेस के दुर्गति आप लोग देखेंगे कि और कितनी होगी ऐसे वो भाषण देते रहें और भाजपा की बढ़त होती रहे और राम राज्य ऐसे ही विराट और इकोनोमिकली बढ़ता रहे। SIR सवाल पर बोले: सवाल: ममता ने आरोप लगाया कि यहां SIR में गड़बड़ी हुई है… जवाब: देखिए उनकी गुंडागर्दी और उनकी राज्य में जो गलत हो रहा है। मैं तो कलकत्ता जाते रहता हूँ, फिर मैं जा रहा हूँ वहा के दृश को मैं बता नहीं सकता। जो स्थिती वहाँ पर है आप डरोगे। आपको लगेगा नहीं कि आप भारत में हो इतना डरावना दृश्य वहाँ उन्होंने बनाया है। वहाँ पर बहुत सारी चीजें होंगी। अभी मैं कहना चाहता हूँ यदि कि कोलकाता अगर आप अपने आप को देश के साथ जोड़कर बड़ा देखना चाहते हैं और सम्मान के साथ भारत के नागरिक के रूप में आप लोगों को एकदम दूर रखा गया है एकदम अलग दुनिया बसाई की ये कोलकाता तो आप लोगों को इस बार जमकर वोटिंग करना चाहिए अपने स्वाभिमान के लिए अपने नए भारत के लिए और अपने आइडेंटिटी के लिए। अमेरिका- इजरायल- ईरान हमले पर बोले: सवाल: हमले पर क्या प्रतिक्रिया है देखिए ये बहुत सेंसिटिव टॉपिक है और इसमें एक बड़े नेता का जाना या किसी को कौन किस तरह से अटैक कर रहा है इसके पीछे का क्या रीज़न था वहाँ पे सेलिब्रेशन भी हो रहा है इस वक्त मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता अभी फिलहाल भगवान महादेव से प्रार्थना कर रहा हूँ कि वॉर रुके क्योंकि मुझे ये वॉर रूखती हुई नहीं दिखाई दे रही है ये बहुत विराट रूप में दिखाई दे रही है मैं सभी यूपी, बिहार और खासकर के गोरखपुर के सभी जनता को हमारे भाई काम करने गए हैं। छोटा मोटा व्यापार करने गए हैं । दुबई में इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर फंसे हैं मैं सभी के लिए कामना करता हूँ। मैं खुद विदेश मंत्रालय को इस बारे में चिट्ठी भी लिखा है लगातार उनके टच में हूँ। कैसे वापस लाया जाए इस बारे में चर्चा हो रही है। मुझे अपने प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है कि वो सभी को सलामत सुरक्षा घर वापस जरूर लाएंगे
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने बेटे-बेटी के साथ युवक को मार डाला:लखनऊ में मामूली विवाद के बाद चाकू से गोदा, युवती हिरासत में
    Next Article
    मथुरा में होली पर विधायक ने गाया भजन:DM ने बाल्टी से डाला रंग, राधा कृष्ण के स्वरूपों पर बरसाए गए फूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment