Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुधियाना से लापता 7 साल का बच्चा मिला:मौलवी के पास ट्यूशन पढ़नेनिकला था, परिवार का दावा-सीतापुर में ट्रेन से पुलिस ने उतारा

    6 hours ago

    1

    0

    लुधियाना के जनकपुरी इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 7 साल का बच्चे का पता चल गया है। बच्चे के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। लापता बच्चा ट्यूशन पढ़ने गया था, लेकिन न तो वह ट्यूशन पहुंचा, न घर वापस लौटा. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसके बारे कही कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आज लापता बच्चे के परिजनों को उत्तर प्रदेश सीतापुर से फोन आया है कि बच्चे को ट्रेन के जरिए बरामद कर लिया है। बच्चे के स्कूल बैग में जो आई.कार्ड से मोबाइल नंबर लेकर परिवार को सीतापुर पुलिस ने फोन किया है। पुलिस ने परिवार को बच्चे के सकुशल होने की तस्वीर भी साझा की है। वह संबंधित इलाका पुलिस को भी सूचना दे रहे है। इस मामले में थाना डिविजन नंबर 2 के एसएचओ जसबीर सिंह ने कहा कि बच्चे के बारे पता किया जा रहा है। मौलवी के पास पढ़ता था ट्यूशन शिकायतकर्ता पिता सदाम हुसैन पुत्र हजरत अली, जो जनकपुरी की गली नंबर 5 में किराए पर रहते हैं। पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा साबिर हुसैन (उम्र करीब 7 साल) 18 मार्च 2026 को ट्यूशन पढ़ने के लिए गली नंबर 6½ स्थित मौलवी के पास गया था। मां नगरिस के मुताबिक, बच्चा न तो ट्यूशन पहुंचा और न ही घर वापस लौटा। उन्होंने आस-पास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मां नरगिस ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे को गलत इरादे से अगवा कर कहीं छिपा रखा है। पिता सदाम हुसैन मुताबिक उसके 3 बच्चे है। उनके दो बेटियां और बेटा सबसे छोटा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना डिविजन नंबर 2 में BNS की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और बच्चे की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'धुरंधर: द रिवेंज' का लखनऊ में धमाल:पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई, बच्चों की एंट्री पर रोक
    Next Article
    रायबरेली में नौ दिवसीय राम कथा शुरू:कलश लेकर निकलीं सैकड़ों महिलाएं, कथावाचक राजन जी महाराज करेंगे कथा का शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment