Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU के पूर्व छात्रों की मुम्बई में एलुमनाई मीट:पुरानी यादें ताजा हुई, लखनऊ की नफासत-अदब की झलक देखने को मिली

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ की खुशबू मुम्बई में एक बार फिर बिखरी, जब लखनऊ यूनिवर्सिटी एलुमनाई एसोसिएशन मुंबई चैप्टर की मीट का आयोजन हुआ। इसमें 60 से अधिक पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस जिमखाना, मरीन ड्राइव पर हुआ, जहां समंदर की ठंडी हवा के बीच लखनऊ की नफ़ासत और अदब की झलक देखने को मिली। जैसे ही एलुमनाई एक-दूसरे से मिले, पुरानी यादें ताज़ा हो गईं और हर चेहरा मुस्कुराहट से खिल उठा। क्लासरूम के सुनाए किस्से इस महफ़िल की सबसे खास बात रही किस्सागोई, शायरी और ग़ज़लों का सिलसिला। बातचीत का दौर ऐसा चला कि लोग अपने कॉलेज के दिनों में लौट गए। किसी ने हॉस्टल की यादें साझा कीं, तो किसी ने क्लासरूम के किस्से सुनाए। यह मुलाक़ात सिर्फ़ औपचारिक नहीं रही, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला एक भावनात्मक अनुभव बन गई। इस दौरान यह भी चर्चा में आया कि कैसे लखनऊ यूनिवर्सिटी ने इन सभी के जीवन और करियर को दिशा दी। कई एलुमनाई ने माना कि यूनिवर्सिटी के दिनों में मिली सीख और दोस्ती आज भी उनके जीवन का मजबूत आधार है। मुंबई चैप्टर की शुरुआत साल 1994 में हुई गौरतलब है कि इस मुंबई चैप्टर की शुरुआत साल 1994 में हुई थी, जिसमें उस समय के मुंबई पुलिस कमिश्नर रहे सतीश साहनी की अहम भूमिका रही। आज यह नेटवर्क आईएएस, कॉरपोरेट, लॉ, मीडिया और एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे प्रोफेशनल्स को जोड़ने वाला मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुका है। मीट सिर्फ एक मुलाक़ात नहीं थी, बल्कि रिश्तों, यादों और उस खास लखनवी एहसास का जश्न थी। जो जहां भी जाता है, अपने साथ पूरे शहर की रौनक ले जाता है। ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर सतीश साहनी, सुधाकर देव, राहुल गोपाल, संतोष कुमार झा, एडवोकेट महमूद अब्दी, अनुपम चतुर्वेदी, सुधीर गोयल, अनुपम जौहरी, सीमा श्रीवास्तव, पियूष शंकर, आलोक रॉय, इरफान अहमद, राजीव गुप्ता, गौतम चक्रवर्ती, अविनाश त्रिपाठी, सरोज तलवार, इरा रुपारेल, आरती सचदेवा, चंद्रा प्रभा कौल, अनिल दास, राजीव द्विवेदी, भावना सक्सेना, डॉ. ऋचा सिंह, अपर्णा चतुर्वेदी, उर्वशी सक्सेना, अमल कुमार दास, बिशन सिंह लिंगवाल, संगीता व्यास, शांग्रिला गोपाल, अजय मेहरा, मलाबिका बोस, प्रवीण चतुर्वेदी, अरविंद कुमार सिंह, अरूप भट्टाचार्य, दिनेश श्रीवास्तव, पवन टिक्कू, अमित पॉल, राजेंद्र सिंह, बीपी पाठक, एके गौतम, अकबर अली और कंचन श्रीवास्तव सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट की यूपी पुलिस को फटकार:कहा- हमारे साथ लुका-छिपी मत खेलो; नोएडा में मौलाना की दाढ़ी नोची थी
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:संभल-बहजोई मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे के पास हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment