Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU में 49वें दिन बारिश में धरने पर डटे छात्र:बोले- प्रशासन प्रदर्शन खत्म कराने का बना रहा दबाव; प्रॉक्टोरियल बोर्ड से नोकझोंक

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन सोमवार को 49वें दिन भी जारी रहा। सुबह अनशन स्थल पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। वहीं, रविवार रात हुई बारिश के बावजूद छात्र तिरपाल के सहारे धरना स्थल पर डटे रहे। छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन उन पर आंदोलन खत्म करने का दबाव बना रहा है। इस कारण अचानक शुरू हुई बहस सोमवार सुबह प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ हुई अचानक छात्रों की बहस से कैंपस का माहौल गर्म हो गया। छात्र धरना स्थल पर बारिश से बचाव के लिए छोटी कैनोपी लेकर पहुंचे। थोड़ी देर बाद मौके पर पुलिस कर्मियों के साथ प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी पहुंचे। जब प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने कैनोपी हटाने को लेकर तो छात्रों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्ष में तीखी नोकझोंक के बाद धरना स्थल पर कुछ समय के लिए तनाव जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, छात्र अपनी मांगों को लेकर अनशन पर डटे हुए हैं। चंदा से मंगाई गई कैनोपी धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि कल बारिश में भीगने की वजह से हम छात्रों की तबीयत खराब हो गई थी। जिससे हमने बारिश से बचने के लिए चंदा इकट्ठा करके एक कैनोपी मंगाई। जिससे बारिश से हम अपने सामान को बचा सकें और स्वास्थ्य को भी संभाल सकें। मगर लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने अमानवीयता दिखाते हुए इसे हटाने का इरादा बना लिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों पर विश्वविद्यालय प्रशासन दबाव बना रहा है। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन चाहता है कि हम बारिश में भीग कर अपनी तबीयत खराब कर लें और धरना खत्म कर दें। छात्र मांगों पर अड़े छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी के चलते वे लगातार अनशन और धरना दे रहे हैं। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर फैसला निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांकेबिहारी मंदिर में महिला सिपाही ने श्रद्धालु को पीटा, VIDEO:धक्का लगने पर भड़की, लाइन से खींचकर थप्पड़े जड़े, मां कहती रही- छोड़ दो, मर जाएगा
    Next Article
    सोनम वांगचुक के समर्थन में हमीरपुर में भूख हड़ताल:जेडीयू युवा नेता कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment