Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांकेबिहारी मंदिर में महिला सिपाही ने श्रद्धालु को पीटा, VIDEO:धक्का लगने पर भड़की, लाइन से खींचकर थप्पड़े जड़े, मां कहती रही- छोड़ दो, मर जाएगा

    22 hours ago

    1

    0

    मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में महिला सिपाही ने एक श्रद्धालु युवक की जमकर पिटाई कर दी। वजह इतनी थी कि भीड़ बढ़ने पर धक्का-मुक्की हो गई और सिपाही को धक्का लग गया। इस पर महिला सिपाही भड़क गई। गुस्से में उसने दर्शन के लिए लाइन में लगे युवक की टी-शर्ट पकड़कर उसे लाइन से बाहर खींच लिया और ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने लगी। 25 सेकेंड में उसने युवक को 8 थप्पड़ जड़ दिए। महिला के साथी पुलिसकर्मियों ने भी उसे नहीं रोका, बल्कि एक ने युवक का हाथ मरोड़ दिया। बेटे की पिटाई देख मां रोने लगी और चिल्लाती रही, "बेटे को मत मारो, मर जाएगा।" बाकी श्रद्धालु भी बीच-बचाव की कोशिश करते रहे, लेकिन महिला सिपाही नहीं मानी। पिटाई के बाद भी पुलिसकर्मी उसे घसीटते हुए वीआईपी वेटिंग एरिया से बाहर ले गए। घटना रविवार की बताई जा रही है। इसका वीडियो सोमवार सुबह 9 बजे सामने आया। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। दैनिक भास्कर ने इस मसले पर मंदिर प्रशासन और अफसरों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। तस्वीरें देखिए… दैनिक भास्कर पोल में हिस्सा लेकर राय दें- भीड़ ने आपत्ति जताई तो युवक घसीटते हुए बाहर ले गए वीडियो में क्या दिख रहा है, जानिए 56 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि वीआईपी रेलिंग के पास लाल रंग की टी-शर्ट पहने युवक को तीन-चार पुलिसकर्मियों ने घेर रखा है। महिला सिपाही उसे रेलिंग के पास से धक्का देते हुए बाहर लेकर आती है। वह चिल्लाते हुए युवक की टी-शर्ट पकड़कर उसे थप्पड़ मारती है। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन महिला सिपाही उसे नहीं छोड़ती। इसी दौरान युवक की मां पुलिसकर्मियों के सामने खड़ी होकर उसे बचाने की कोशिश करती है, लेकिन महिला सिपाही लगातार थप्पड़ मारती रहती है। पास खड़ा एक पुलिसकर्मी युवक का हाथ पकड़े रहता है। इसके बाद बाकी पुलिसकर्मी उसे घसीटते हुए वहां से बाहर ले जाते हैं। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- बच्चा बोला-DM साहब...ताऊ ने घर पर ताला जड़ा, खुलवा दीजिए:थानेदार को कमीशन मिले तो ताबड़तोड़ काम करते हैं; लखीमपुर में अकेले तहसील पहुंचा यूपी के लखीमपुर खीरी में 13 साल का बच्चा अकेले ही डीएम के पास पहुंच गया। यह देखकर जनसुनवाई कर रहे डीएम ने उसे पास बुलाया। आने की वजह पूछी तो वह धड़ल्ले से बोला- मेरे घर पर ताऊ-ताई ने जबरन कब्जा करके ताला लगा दिया है। इसे खुलवा दीजिए। पास में खड़े थानेदार ने कहा- खुलवा देंगे। इस पर बच्चा बोला- खुलवा देंगे नहीं…खुलवा दीजिए। बार-बार न आना पड़े। इसी बीच पुलिसकर्मी हंसने लगे। इस पर बच्चा उखड़ गया। उसने कहा- आप लोगों को क्या है, कमीशन मिल जाए तो ताबड़तोड़ काम कर देते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में किडनैप के बाद छात्रा ने किया सुसाइड:स्कूल जाते समय बाइक से ले गए थे, घर लौटने के बाद से सदमे में थी
    Next Article
    LU में 49वें दिन बारिश में धरने पर डटे छात्र:बोले- प्रशासन प्रदर्शन खत्म कराने का बना रहा दबाव; प्रॉक्टोरियल बोर्ड से नोकझोंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment