Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लिव-इन पार्टनर ने दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या:160 किलोमीटर दूर कौशांबी में बक्से में शव रखकर फरार, शराब की बोतल में लगे टैग से हुआ खुलासा

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी पुलिस ने नेशनल हाईवे किनारे बक्से में मिली महिला की लाश का खुलासा कर दिया। 15 अप्रैल को मिले शव की पहचान अमेठी की रहने वाली मोनी वर्मा के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि उसकी हत्या किसी और ने नहीं उसके लिव-इन पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी हर्ष खियानी कानपुर का रहने वाला है। मोनी वर्मा के साथ लिव-इन में रह रहा था। उसने मंदिर में उससे दूसरी शादी कर रखी थी, जबकि पहली पत्नी पहले से ही घर पर थी। बीते कुछ दिनों से मोनी उस पर घर ले जाने और साथ रहने का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर हर्ष ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। 15 अप्रैल की रात मौका पाकर महिला का गला उसके ही दुपट्टे से कसकर हत्या कर दी। इसके बाद नया लोहे का बक्सा खरीदकर शव को उसमें भर दिया। फिर अपने दोस्त यश गुप्ता को पैसे का लालच देकर साथ में ले गया कार में बक्सा रखकर शव को कौशांबी के कोखराज इलाके में फेंक दिया। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर एनएच-19 हाईवे के पास की है। जहां सर्विस रोड के बगल में बक्सा रखा होने की सूचना मिली थी। आस-पास झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने बताया कि एक कार सवार युवक ने बक्से में भरकर महिला का शव फेंका और फरार हो गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी। एसपी ने जांच में तीन टीमें गठित कीं। इन टीमों ने लगातार 12 दिनों तक सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज चेक किए। बक्से के पास पड़ी मिली शराब की बोतल में लगे टैग से को स्कैन कराया। बोतल कानपुर स्थित दुकान की निकली। जहां पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया तो दोनों आरोपी दिखाई दिए। यहीं से मामले का खुलासा हो गया। गोविंद नगर के रहने वाले हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू और यशोदा नगर के यश गुप्ता को 27 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या कर शव को बक्से में रखकर फेंकने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर बरीपुर रोड नाले के पास से एक कत्थई रंग का हैंडबैग बरामद किया गया। जिसके अंदर मृतका के दो मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और हेल्थ कार्ड आदि मिले। पूछताछ करने पर आरोपी हर्ष ने बताया कि मोनी मेरी दूसरी पत्नी है, मैं उसे पिछले तीन सालों से जानता हूं। मैंने घर वालो से छिपाकर उससे मन्दिर में दूसरी शादी कर ली थी। जिसके साथ मैं अपने घर से अलग शारदा अपार्टमेन्ट में किराये के कमरे में रहता था। मेरी पहली पत्नी मेरे माता पिता के साथ दबौली (रतनलाल नगर) में रहती है। मोनी पिछले कुछ दिनों से मेरे ऊपर यह दबाव डाल रही थी कि मुझे अपने घर ले चलो मैं वहीं पर रहूंगी। मैंने उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। यदि मैं उसे अपने घर ले जाता तो मेरी पहली पत्नी से मेरा झगड़ा हो जाता और समाज में मेरी बेइज्जती होती। इसी लिए मैंने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और मार्केट से एक बक्सा, कुनैन की गोलियां व पॉलीथीन खरीद कर लाया। 15 अप्रैल को मौका पाकर मैने उसे बेड पर पटक दिया और उसी के दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को बक्से में भर दिया। उसके बाद यश गुप्ता को पैसों का लालच देकर शव को ठिकाने लगाने की बात की। हम लोगो ने बक्से को गाड़ी में रखकर कौशाम्बी में हाईवे के किनारे लाकर फेक दिया और थोडा आगे चलकर मोनी वर्मा के हैण्ड बैग को भी झाडियों में फेक दिया था। आज हम लोग उसी बैग को लेने आये थे ताकि वह पुलिस के हाथ न लगने पाये लेकिन पुलिस ने हमे पकड़ लिया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मृतका के शिनाख्त हो चुकी है। जिले की एसओजी सर्विलांस और कोखराज थाना पुलिस टीम ने मामले का खुलासा किया और मृतका की शिनाख्त करते हुए महिला के पति और घटना में उसका सहयोग करने वाले एक अन्य को अरेस्ट किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत:दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहगंज सीट पर सपा से राम अनुज निषाद पहली पसंद:भाजपा से पुष्पराज, बसपा से अनिल गौतम, विधायक रमेश सिंह का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    चकेरी में दहेज हत्या में पति और सास-सुसर को सजा:बाइक की मांग पूरी न होने पर शादी के एक साल बाद पीटकर फंदे से लटकाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment