Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लव ट्राइएंगल में हत्या, ट्रांसजेंडर अमन जेल में:बुलंदशहर जेल में इकलौती ट्रांसजेंडर बंदी, स्पेशल बैरक में रखा जाएगा

    8 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर जेल प्रशासन लव ट्राइएंगल में अक्षर (साक्षर) की हत्या के आरोपी ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका को लेकर अलर्ट हो गया है। बुलंदशहर जेल में करीब 2500 कैदियों में अमन इकलौता ट्रांसजेंडर बंदी है। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने बताया कि उसे पुरुष और महिला कैदियों से अलग एक हाई-रिस्क सेल में रखा जाएगा। यह मामला 30 मार्च का है, जब साक्षर का दोस्त देवेश उसे घर से अपने साथ ले गया था। देवीपुरा के एक सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 10:48 बजे दोनों को साथ जाते हुए देखा गया। इसके बाद साक्षर घर नहीं लौटा। मंगलवार को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने देवेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। देवेश के कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने किन्नर अमन उर्फ अवंतिका (30), दीपक (23) और शुभम (26) को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने साक्षर की हत्या कर शव को चंदेरु गांव के एक बाग में जमीन में गाड़ने की बात स्वीकार की। देवेश ने बताया कि उसने दीपक और शुभम के साथ मिलकर बाग में शराब पार्टी की थी, जिसके बाद तीनों ने साक्षर की हत्या कर दी। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि किन्नर अमन घटनास्थल पर पहले से मौजूद था। अमन, दीपक और शुभम ने मिलकर साक्षर की हत्या की। पुलिस के अनुसार, अमन का साक्षर और दीपक दोनों के साथ संबंध था। साक्षर, अमन उर्फ अवंतिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर अमन ने दीपक से बात की और साक्षर की हत्या की साजिश रची गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन पेट्रोल पंपों का अनुबंध निलंबित:ईंधन का उठान न करने पर प्रशासन ने की कार्रवाई
    Next Article
    बदायूं में लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:हेड कांस्टेबल को गोली लगी, दूसरा साथी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment