Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां बोली- डेढ़ महीने से बेटे की आवाज नहीं सुनी:5 महीने पहले पढ़ाई करने शामली से रूस गया था; दो दोस्त भी फंसे

    8 hours ago

    1

    0

    ‘मैं बहुत परेशान हूं। मेरा बेटा मुझसे रोज बात करता था। कहता था, मैं ठीक हूं…मम्मी तुम कैसी हो। मेरे बेटे का फोन टूट गया था। उसने कहा था, मैं किसी और से फोन लेकर बात करूंगा। लेकिन, उस दिन से लेकर आज तक उसका फोन नहीं आया।’ यह कहना है रूस में फंसे शामली के युवक आशु की मां बबीता देवी का। वह कहती हैं- मैं रोज दुआ करती हूं कि मेरा बेटा वापस आ जाए। मुझे और कुछ नहीं चाहिए। मेरा मन कहता है कि बेटा सुरक्षित है। बस अब वो आ जाए। मैं उसके लिए व्रत रख रही हूं। 50 दिन हो गए बेटे की आवाज नहीं सुनी। बता दें, शामली के हसनपुर लुहारी का रहने वाला 24 साल का आशु 14 अप्रैल, 2026 को रूस में पढ़ाई करने गया था। परिवार के अनुसार, कुछ दिन वहां उसने नौकरी भी की। फिर उसे जबरन सेना में भर्ती होने के लिए बोला जाने लगा। जब आशु ने इसका विरोध किया, तो उसका पासपोर्ट-वीजा छीन लिया गया। तब से बेटा वहीं फंसा है। मुजफ्फरनगर के 2 दोस्त भी रूस में हैं आशु से पहले मुजफ्फरनगर के शक्ति पुंडीर और हिमांशु शर्मा भी नौकरी करने रूस गए थे। लेकिन, आज तक नहीं लौटे। शक्ति और हिमांशु 18 अगस्त, 2025 को रूस गए थे। आशु, हिमांशु और शक्ति तीनों आपस में दोस्त हैं। आशंका जताई जा रही तीनों को सेना में भर्ती कर लिया गया है। इस पूरे मामले को जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम आशु के घर पहुंची। आशु का परिवार आर्थिक रूप से ठीक है। घर में खेती-किसानी होती है। घर पर हमें आशु की बहन और मां मिलीं। बेटे के दुख में मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन बार-बार मां को संभालती है, लेकिन मां फिर से रोने लगती है। मां अपने बेटे के लिए दिन भर घर के मंदिर में पूजा करती हैं। हफ्ते में 4 बार व्रत रखती हैं। सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे परिवारवाले परिवारवाले लगातार तीनों लड़कों (आशु, शक्ति पुंडीर और हिमांशु शर्मा) की घर वापसी की मांंग कर रहे हैं। शामली के डीएम आलोक यादव ने विदेश मंत्रालय के यूरेशिया डिवीजन के उपसचिव को पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी है। साथ ही अपर मुख्य सचिव, शासन गृह विभाग और लखनऊ में भी मामले की जानकारी दी है। इससे परिवार को बेटों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद जगी है। बहन बोली- भाई ने फोन करने को कहा था आशु की छोटी बहन अंशुला ने बताया- मेरे भाई से 30 जुलाई के बाद से कोई बात नहीं हो पाई है। उसका फोन भी बंद है। आखिरी बार 30 जुलाई को रात साढ़े 10 बजे बात हुई थी। मेरा भाई बहुत अच्छा है। उसने मुझसे कहा था कि, कल बात करूंगा, लेकिन उसके बाद कोई फोन नहीं आया। ऐसे वह दिन में 2 बार फोन करता था। भाई के लिए मेरे मम्मी-पापा बहुत परेशान हैं। रक्षाबंधन में भी उससे कोई बात नहीं हो पाई। वो हमेशा बहुत जल्दी में बात करता था। उसका जर्मनी जाने का प्लान था, लेकिन वहां भी नहीं गया। मेरी भारत सरकार से यही गुजारिश है कि मेरा भाई जल्दी वापस आ जाए। भाई का पासपोर्ट रूसी सरकार के कब्जे में अंशुला ने बताया- भाई एक साल की पढ़ाई के लिए स्टडी वीजा पर रूस गया था। आशु ने फोन पर बताया था कि उसका पासपोर्ट रूसी सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है। उसे रूसी सेना में भेज दिया गया है। भाई ने हम लोगों से कहा था कि वह सेना में नहीं रहना चाहता। डीएम के स्तर से विदेश मंत्रालय और शासन को पत्र भेजे जाने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई आगे बढ़ी है। पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शेर सिंह राणा और सांसद इकरा हसन समेत अन्य लोगों ने परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद करने की बात कही है। वहीं, भारतीय ​दूतावास ने रूसी अधिकारियों से तीनों लड़कों की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछा है। ​भारतीय दूतावास उनके इस केस पर अलग से काम कर रहा है। मामला आगे की प्रक्रिया में है। एजेंट बोला- हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं तीनों युवकों के लापता होने के बाद से उनको विदेश भेजने वाला एजेंट आकाश भी गायब है। फोन पर उससे बात की गई। उसने बताया- मैंने एक युवक को साढ़े तीन लाख रुपए लेकर रूस भेजा था। 2 को उससे पहले भेजा था। अब उन लोगों से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। न ही ये मेरी जिम्मेदारी है। बता दें, आशु के पिता राकेश कुमार खेती-किसानी करते हैं। उसकी 2 बहनें हैं। एक की शादी हो चुकी है। दूसरी बहन अभी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- योगी बोले- हामिद अंसारी ने हिंदू परंपरा को आतंकवाद से जोड़ा, उनका बयान सचमुच डरावना है सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ग्रेटर नोएडा में कहा, भारत के उपराष्ट्रपति रहे हामिद अंसारी ने कल एक दुर्भाग्यपूर्ण बयान दिया। उनके बयान भारत की परंपरा, संस्कृति के लिए सचमुच डरावने थे। उन्होंने भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 4 लोगों से 45 लाख की ठगी:धमकी, ट्रेडिंग और सीईओ बनकर फंसाया, अब साइबर सेल कर रही जांच
    Next Article
    मेरठ में फिर 34 डिग्री पार पहुंचा तापमान:बारिश की संभावना नहीं, उमस के साथ AQI भी खराब श्रेणी में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment