Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां-बाप के सामने से मासूम को ले गया तेंदुआ:बिजनौर में खेत से लौट रहा था, कान और चेहरे का एक हिस्सा खा गया; शरीर पर गहरे घाव

    20 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में 8 साल के लड़के को तेंदुए ने मार डाला। तेंदुआ उसे मां-बाप के सामने से जबड़े में दबोचकर उठा ले गया। मां-बाप चीखते-चिल्लाते हुए पीछे दौड़े, लेकिन कुछ ही सेकेंड में तेंदुआ झाड़ियों में घुस गया। गांववालों ने लाठी और टॉर्च लेकर जंगल और खेतों में तलाश शुरू की। करीब 2 घंटे बाद बच्चे का शव मिला। तेंदुए ने बच्चे के चेहरे को बुरी तरह से नोंच लिया था। आधा कान खाया हुआ था। बेटे की लाश की हालत देखकर मां बेहोश हो गई। घटना सोमवार शाम 6 बजे की जिला मुख्यालय से 38 किमी दूर नगीना कोतवाली क्षेत्र के सीखनीवाला गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही नगीना देहात थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। तेंदुए की तलाश की जा रही है। खेत से लौटते समय हुआ हमला सीखनीवाला के रहने वाले नरसिंह सैनी (33) खेती किसानी करते हैं। परिवार में पत्नी गीता सैनी (30), तीन बच्चे योगेश (10), पल्लवी (12) और रवि (8) हैं। सोमवार को नरसिंह गीता और रवि के साथ खेत गए थे। शाम 6 बजे तीनों खेत का काम खत्म करके घर लौट रहे थे। नरसिंह ने बताया कि मैं और गीता पीछे चल रहे थे। रवि खेलते हुए आगे चल रहा था। थोड़ी ही देर में खेत में पहले से बैठा एक तेंदुआ अचानक से निकला। रवि को जबड़े में दबाकर खेतों में भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल रवि गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। मासूम का शव मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश के लिए एक टीम लगाई है। रवि के चाचा आकाश ने बताया- कुछ दिन पहले पास के एक अन्य गांव में भी तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। हालांकि, उनके गांव में पहली बार इस तरह की घटना हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने, गश्त बढ़ाने और गांव के आसपास सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने की मांग की है। डीएफओ पृथ्वीराज ने बताया- तेंदुए को पकड़ने के लिए पहले से दो पिंजरे लगाए गए थे, जबकि अब एक तीसरा पिंजरा भी लगाया जा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही है। निगरानी के लिए पर्याप्त वनकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें-ः मालिक की जान बचाने के लिए कोबरा से भिड़ा कुत्ता:बलिया में एक घंटे तक लड़ता रहा; सांप को मारकर खुद भी नहीं बचा बलिया में एक लैब्राडोर कुत्ते ने अपने मालिक के परिवार को कोबरा से बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। रविवार रात करीब 2 बजे कुत्ते को घर के बाहर एक कोबरा दिखाई दिया। कोबरा फन फैलाकर फुफकार रहा था। इसके बाद कुत्ता लगातार भौंकने लगा। इसी दौरान कोबरा ने कुत्ते पर हमला कर दिया। फिर कुत्ते ने भी कोबरा को दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 3 मंजिला फर्नीचर शोरूम में लगी आग:2km दूर से दिखा धुआं, 8 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 4 घंटे में पाया काबू
    Next Article
    यूपी में 13 IAS अफसरों के तबादले:इनमें चार कमिश्नर; इंद्र विक्रम सिंह गोरखपुर के नए मंडलायुक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment