Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां-बेटी 60 फीट गहरे कुएं में कूदी, एक की मौत:इटावा में पति ने बात नहीं मानी तो उठाया कदम, 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकला शव; मां सीएचसी में भर्ती

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव में बुधवार शाम पति से विवाद के बाद एक महिला और उसकी बेटी कुएं में कूद गईं। ग्रामीणों ने मां को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बेटी का 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद शव बरामद हुआ। उसे निकालने के लिए फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही थी। यह घटना होली के पर्व पर शाम करीब 5 बजे हुई। जानकारी के अनुसार होली के दिन पति को ऑटो चलाने से मना किया, जब उसने बात नहीं मानी तो पत्नी रेखा देवी (38) नाराज होकर घर के पास बने 60 फीट गहरे कुएं में कूद गईं। मां को कुएं में कूदता देख उनकी बेटी भूमि (18) ने भी छलांग लगा दी। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। गांव के ही करन सिंह नामक व्यक्ति कुएं में उतरे और रेखा देवी को बाहर निकालने में सफल रहे। हालांकि, भूमि कुएं में काफी नीचे चली गई थी, जिससे करन सिंह उसे ढूंढ नहीं पाए और बाहर आ गए। घायल रेखा देवी को महेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद कुएं के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं जमा हो गई हैं। ग्रामीणों ने तत्काल बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक और महेवा चौकी इंचार्ज रजनीश तिवारी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। चार घंटे बाद मृत अवस्था में भूमि के शव को फायर बिग्रेड व पुलिस टीम ने बाहर निकाला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में घर में घुसकर मारपीट:होली के दिन हुई घटना में पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    वर्ल्डकप सेमीफाइनल- न्यूजीलैंड ने 117 पर पहला विकेट गंवाया:टिम साइफर्ट 58 रन बनाकर आउट, एलन की 19 बॉल पर फिफ्टी; अफ्रीका का टारगेट 170 रन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment