Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां की मौत के बाद जेल में एक-महीने की बच्ची:झांसी में पिता-दादी हुए अरेस्ट, युवती की बाथरूम के हैंगर में लटकती मिली थी लाश

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक महीने की मासूम बिना किसी जुर्म के जेल में है। दरअसल, मां की मौत के बाद बच्ची के पिता और दादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बच्ची की देखभाल करने वाला कोई नहीं होने के कारण उसे भी उनके साथ जेल में रहना पड़ रहा है। मामला प्रेम नगर के हंसारी स्थित सारंद्रा नगर का है। दरअसल, मोनिका (24) की शादी 10 महीने पहले हुई थी और उसने एक महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था। शनिवार को मोनिका की लाश बाथरूम में हैंगर से लटकी हुई मिली। मायके वालों ने इसे दहेज हत्या का मामला बताते हुए केस दर्ज कराया है। एफआईआर के बाद पुलिस ने 5 अप्रैल को पति संदीप सविता और सास गायत्री देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… 9 जून 2025 को हुई थी शादी जालौन के कोंच निवासी मोनिका (24) की शादी 9 जून 2025 को सारंद्रा नगर के संदीप सविता से हुई थी। शादी में 4.5 लाख रुपए नकद और सामान दिया था। शादी में करीब 10 लाख रुपए खर्च हुए थे। पति संदीप बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं। एक महीने पहले मोनिका ने एक बेटी को जन्म दिया था। बच्चा होने पर मोनिका समेत अन्य परिजन बहुत खुश थे। सास ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर हैंगर से लटकी हुई थी शनिवार को सास गायत्री सब्जी बना रही थी। मोनिका नहाने के लिए बाथरूम गई थी। वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई तो बच्ची रोने लगी। गायत्री ने पोती को गोद में लिया और बहू को बुलाने बाथरूम में गई। आवाज दी तो बहू ने जबाव नहीं दिया। तब गेट के नीचे से देखा तो वह बाथरूम के अंदर हैंगर पर दुपट्‌टे से फांसी पर लटकी थी। गायत्री ने गेट तोड़ा और बहू को प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां से मेडिकल कॉलेज लेकर गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई बोला- हत्या कर लटकाया गया माेनिका के भाई अमन का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले बहन माेनिका को प्रताड़ित करने लगे। बुलेट मोटरसाइकिल की डिमांड की जाने लगी, जबकि हम लोग बाइक को पैसा पहले ही दे चुके थे। समझाने पर भी नहीं माने और बहन से मारपीट करने लगे। एक बार उसे मारपीट कर घर से भी निकाल दिया था। हम लोगों ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। करीब एक महीने पहले बहन ने ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया। हम लोगों को पच (बच्चे के जन्म से मायके से आने वाला सामान) लेकर जाना था। बहन से बाइक, चेन और अन्य कीमती सामान की डिमांड की जाने लगी। इसे बहन परेशान थी। एक दिन पहले फोन पर हुई थी बात भाई ने आगे बताया- शुक्रवार को बहन मोनिका से फोन पर बात हुई थी। तब सबकुछ ठीक था। अगले दिन शनिवार को जीजा का फोन आया कि मोनिका ने फांसी लगा ली। बेहोश है, हम उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर हम लोग झांसी आए। यहां पर पता चला कि बहन की मौत हो चुकी है। मेरी बहन ने फांसी नहीं लगाई। उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है। उसे बहुत प्रताड़ित किया जा रहा है। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने 5 अप्रैल को पति, सास समेत अन्य पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस बोली- पति-सास को जेल भेजा प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया- मोनिका की मौत के मामले में उसके पति संदीप सविता और सास गायत्री देवी को गिरफ्तार किया गया। मोनिका की मौत के बाद बेटी की देखरेख पिता और दादी के द्वारा की जा रही थी। गिरफ्तारी के समय बच्चे की देखरेख करने वाला कोई सक्षम परिजन उपलब्ध नहीं था। इसलिए बच्चे के हितों को ध्यान में रखते हुए उसे पिता और दादी के पास रखा गया है। बच्चे के लिए दूध, डायपर, कपड़े आदि की व्यवस्था की गई है। 6 साल तक के बच्चे को जेल में रख सकते हैं जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अगर किसी अपराध में मां या पिता या फिर अन्य परिजन को जेल जाना पड़ता है और उनके बच्चे की उम्र 6 साल से कम है तो वे बच्चे को अपने साथ जेल में रख सकते हैं। 6 साल बाद कमेटी गठित होती है। कमेटी निर्णय लेती है कि 6 साल से अधिक उम्र के बच्चे को कहां रखा जाएगा। ------------------------------ अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------------- यह खबर भी पढ़ें अखिलेश बोले-कार पर खड़े होकर बोल रहे या स्टूल पर, डिप्टी CM का जवाब- हम जालीदार टोपी नहीं पहनते सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव मौर्य रविवार को सोशल मीडिया पर भिड़ गए। गाजियाबाद पहुंचे केशव मौर्य से जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव की दादरी जनसभा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, दादरी में समाजवादी पार्टी की सभा फ्लॉप शो थी। वो पाने के लिए आए थे, खो कर चले गए। वो 2027 में सरकार बनाने के लिए आए थे, 2047 तक पीछे खिसक गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- अंबेडकर की हर प्रतिमा पर छत्र लगवाएंगे:रविदास-वाल्मीकि की मूर्तियों को भी सजवाएंगे; भाजपा स्थापना दिवस पर ऐलान
    Next Article
    मेरठ में तलाक लेने वाली प्रणिता के सास-ससुर का दर्द:बोले- पोते के मुंडन में नहीं बुलाने पर बिगड़ी बात, दादा-दादी का अधिकार भी छीना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment