Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां की पेंशन के लिए बड़े भाई की हत्या:संभल में 8 साल से विवाद, बेटों के साथ मिलकर गोली मारी

    6 hours ago

    1

    0

    संभल में छोटे भाई ने बेटों के साथ मिलकर मां की पेंशन के लिए बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच 8 साल से विवाद चल रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। रविवार को एक रिश्तेदार की पहल पर पेंशन के बंटवारे को लेकर पंचायत भी हुई थी। इसमें मां ने अपने छोटे बेटे के साथ रहने और रुपए देने से मना कर दिया था। पंचायत के दौरान छोटे भाई ने धमकी देते हुए कहा था- अब पैसे तो तुझे मार कर ही लूंगा। मामला ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… राजी खेड़ा गांव में वेद प्रकाश रहते थे। वह प्राथमिक विद्यालय में टीचर थे। उनके तीन बेटे संजीव (56), ब्रजकिशोर (52) और नवीन (45) हैं। साल 2006 में उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनकी पत्नी ओमवती देवी को पेंशन मिलने लगा। गांव में ही वेद प्रकाश के 2 बेटे संजीव और ब्रजकिशोर रहते हैं। संजीव का एक बेटा योशित (35) है जो गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। ब्रजकिशोर अपने दो बेटों अर्पित और अपूर्व और पत्नी के साथ रहता है। वहीं, नवीन अमरोहा के हसनपुर में रह रहे हैं। वह LIC एजेंट का काम करते हैं। तीनों भाइयों के हिस्से 35-35 बीघे जमीन है। संजीव, ब्रजकिशोर और नवीन के बीच मां की पेंशन को लेकर 8 साल से विवाद चल रहा था। इसके चलते ही नवीन गांव से हसनपुर चला गया था। मां ने आरोपी के साथ रहने से मना किया था रविवार को एक रिश्तेदार की पहल पर पंचायत भी हुई थी। जिसमें मां ने हत्यारे बेटे ब्रजकिशोर को पेंशन देने और साथ रहने से इनकार कर दिया था। सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे संजीव कुमार अपनी खाली पड़ी जमीन से पशु को घर ले जाने के लिए आए थे। तभी उनका छोटा भाई ब्रजकिशोर त्यागी अपने बेटों अर्पित और अपूर्व के साथ वहां पहुंचा। उन्हें गाली देने लगा और विवाद शुरू कर दिया। जब संजीव ने इसका विरोध किया, तो ब्रजकिशोर ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। भाई की हत्या की सूचना पर हसनपुर से छोटे भाई नवीन कुमार भी गांव पहुंच गए। भाई ने कहा था- जितने रुपए चाहिए उतने दे दूंगा नवीन त्यागी ने बताया- मां की पेंशन को लेकर के विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है। कल रविवार को हमारे एक रिश्तेदार रणधीर सिंह की रिश्तेदारी में पंचायत हुई थी। हमारी मां ने भाई ब्रजकिशोर के साथ रहने और पेंशन देने से मना कर दिया था, लेकिन मैंने कहा कि जितने रुपए तुमको चाहिए मैं दे दूंगा। फिर भी इन लोगों ने धमकी दी थी कि अब रुपए तुम लोगों को मार कर ही लेंगे और आज ही ये घटना हो गई। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर ब्रजकिशोर, उसके बेटों अर्पित, अपूर्व और पत्नी सपना के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी की हत्या की:बहराइच में घर में कुल्हाड़ी से 30 मिनट तक मारता रहा, भाई की हालत गंभीर यूपी के बहराइच में युवक ने अपने माता-पिता, बहन और दादी को मार डाला। परिवार पर 30 मिनट तक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करता रहा। बीच-बचाव करने आए बड़े भाई की भी जान लेने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह वो बच गया। 10 साल का भतीजा पूरी वारदात को छिपकर देखता रहा। चीख-पुकार सुनकर गांव वाले भागकर मौके पर पहुंचे तो मंजर देखकर दंग रह गए। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में चंद्र ग्रहण, एक दिन पहले होलिका दहन:दहकी होलिका, गूंजा होली है का उल्लास
    Next Article
    नोएडा की सोसाइटी में होलिका दहन हुआ:पहले महिलाओं ने पूजन किया, लोगों ने लिया हिस्सा; 4 को खेला जाएगा रंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment