Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां ने दो साल की बच्ची का सिर कूच डाला:आगरा में पहले यमुना में डुबोया, उसके अफेयर को लेकर पति से झगड़ा हुआ था

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में मां नेअपनी 2 साल की बच्ची की हत्या कर दी। वह किसी दूसरे युवक से फोन पर बात करती थी। उसका इसी बात को लेकर पति से विवाद होता था। हत्या के दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बच्ची को यमुना में डुबाया, जब वह बेहोश हो गई तो पत्थर से उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद यमुना किनारे बच्ची का शव फेंक कर भाग निकली। बेरहम मां कुछ घंटों बाद फिर से घटनास्थल पर ये देखने पहुंची कि बच्ची मरी या नहीं? इस पर पुलिस ने उसे मौके पर पकड़ लिया। पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पहले पढ़िए क्या था घटनाक्रम आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में मंगलवार शाम लगभग 7 बजे यमुना आरती स्थल के पास लड्डू गोपाल जी की प्रतिमा के निकट एक अज्ञात बालिका का शव मिला था। स्थानीय लोगों ने पानी में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को यमुना से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बच्ची ने टी-शर्ट और लोअर पहन रखा था। उसकी उम्र लगभग 2 साल थी। पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। बच्ची की हत्या उसकी मां ने ही की थी। अब विस्तार से पढ़िए... बच्ची की शिनाख्त धाकरान निवासी रामू धाकड़ और ममता की 2 वर्षीय बेटी खुशी के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। बताया जा रहा है कि पत्नी ममता की किसी अन्य युवक से दोस्ती थी, जिससे वह फोन पर बातचीत करती थी। रामू धाकड़ इसका विरोध करता था। इसको लेकर दोनों में विवाद में रहता था। मंगलवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दोपहर से शाम तक बच्ची को घुमाती रही जांच में सामने आया, मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे ममता अपनी 2 वर्षीय बेटी खुशी को दवा दिलाने के बहाने घर से लेकर गई थी। इसके बाद वह दोपहर से शाम तक बच्ची को शहर में इधर-उधर घुमाती रही। शाम को लगभग 5 बजे वह बच्ची को लेकर यमुना आरती स्थल स्थित लड्‌डू गोपालजी की प्रतिमा के पास यमुना किनारे लेकर पहुंची। काफी देर तक वह बच्ची को लेकर यहीं बैठी रहीं। बच्ची को दर्दनाक मौत यमुना किनारे जब सुनसान हो गया तो ममता ने मौका पाकर बच्ची को यमुना में डूबाया। वह काफी देर तक उसे यमुना में डुबाए रखी रही। जब बच्ची बेहोश हो गई तो पत्थर से उसका सिर फोड़ दिया। बताया जा रहा है, बच्ची को मौत देने के बाद महिला फिरोजाबाद चली गई। पुलिस ने शव लिया कब्जे में शाम को आरती स्थल के आसपास जब चहल-पहल बढ़ी तो लोगों की नजर बच्ची के अज्ञात शव पर पड़ी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने जांच शुरू की। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया, जांच में सामने आया कि धाकरान क्षेत्र निवासी पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। मंगलवार हुए विवाद के बाद महिला अपनी बच्ची को साथ लेकर घर से निकली थी। बच्ची के पिता ने पुलिस को यह बताया था कि बच्ची की हत्या उसकी पत्नी (बच्ची की मां) ने की है। पुलिस जांच में भी इसकी पुष्टि हुई। ऐसे पकड़ में आई हत्यारिन मां शव को कब्जे में लेकर पुलिस घटनास्थल पर लगातार नजर रखे हुए थे। मंगलवार देर रात को एक महिला घटनास्थल पर पहुंची थी। बताया जा रहा है, ये बच्ची की मां ममता ही थी। जोकि ये देखने पहुंची थी कि बच्ची मरी या नहीं। इस बीच पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसीपी का कहना एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय के अनुसार, मृतक बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर थाना छत्ता पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में केस पंजीकृत किया गया है। हत्या की आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें…. कानपुर में 20 साइबर ठगों को दौड़ाकर पकड़ा: एक और 'मिनी जामताड़ा' का भंड़ाफोड़; 17 गाड़ियों से 70 पुलिसवाले पहुंचे यूपी में एक और 'मिनी जामताड़ा' का भंड़ाफोड़ हुआ है। कानपुर पुलिस 17 गाड़ियों के साथ फिल्मी स्टाइल में पहुंची। ड्रोन से रेकी करते हुए पूरे इलाके को चारो ओर से घेर लिया। फिर खेतों में बनीं झोपड़ियों में से 20 साइबर ठगों को अरेस्ट किया। इन झोपड़ियों से ही ये लोग ठगी का धंधा चलाते थे। पुलिस के अनुसार, साइबर ठग देशभर में लोगों को कभी पुलिस अधिकारी बनकर तो कभी आवास योजना या बैंक लोन के नाम पर झांसा देते थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या अमेरिका अपने उद्देश्यों में कामयाब रहा? देखें विशेष
    Next Article
    कानपुर में BJP प्रदेश अध्यक्ष दौरा निरस्त:10 नहीं अब 12 अप्रैल को आ सकते हैं शहर, बैठक में तय होगा स्वागत स्थल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment