Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ट्रॉली चीन के मामले में नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज:फर्रुखाबाद में सरकारी कर में बाधा डालने का भी लगाया आरोप

    1 hour ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के जहानगंज में अवैध खनन के आरोप में पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली छीनने और खनन अधिकारी के निजी चालकों पर हमला करने के मामले में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना 29 अप्रैल को हुई थी,खनन अधिकारी ने आरोपियों पर गिरोह बनाकर अवैध खनन करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। खनन अधिकारी संजय प्रताप ने अजीजलपुर निवासी निहाल राजा, आकिब, मोहम्मदाबाद कोतवाली के अरसानी निवासी नारायण राठौर और छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल को उन्हें कमालपुर और नगला अनूप में अवैध खनन की सूचना मिली थी। नगला अनूप में मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया, जिसके चालक के पास वैध प्रपत्र नहीं थे। चालक ने कमालपुर में भी खनन की जानकारी दी। कमालपुर पहुंचने पर तीन ट्रैक्टरों से खनन होता पाया गया, जिनमें से एक में बुल मशीन लगी थी। खनन संबंधी कागजात न मिलने पर चारों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाने ले जाया जा रहा था। रास्ते में नगला अनूप के पास आरोपियों ने निजी चालकों पर हमला कर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भगा दिया। हालांकि, अधिकारी दो ट्रैक्टरों को थाने तक ले जाने में सफल रहे। खनन अधिकारी ने आरोप लगाया है कि आरोपी सौ घनमीटर पंजीकरण की आड़ में एक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे और कमालपुर में साधारण मिट्टी का अवैध खनन कर रहे थे। आरोपियों का पंजीकरण भी निरस्त कर दिया गया है। बाद में, आरोपी नारायण ने किसानों के निजी उपयोग के लिए एक पंजीकरण दिखाया, जिसकी वैधता पांच मई तक थी। प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार:ताऊ और चचेरे भाई पर चलाई थी गोली, दोनों घायल हो गए थे
    Next Article
    बिजनौर में फर्जी कागजों से ट्रैक्टर बेचने वाला गिरोह बेनकाब:53 लाख रुपये के 7 ट्रैक्टर बरामद, तीन आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment