Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैं शोक संवेदना व्यक्त करने आया हूं- अखिलेश यादव:सपा सांसद सुमन के धेवते की मौत पर जताया शोक, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे आगरा

    1 day ago

    1

    0

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार दोपहर आगरा पहुंचे। वे दो दिवसीय आगरा दौरे पर हैं। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुंचकर उन्होंने उनके धेवते की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से ज्यादा बातचीत नहीं की। कल वे 'विजन इंडिया' कार्यक्रम के तहत शहर के उद्यमियों और युवाओं से संवाद करेंगे। सुमन के यहां पहुंचे सपा सांसद ने कहा-आज सांसद रामजीलाल सुमन के यहां दुख की घड़ी में परिवार से मिलने आया हूं। उनके होनहार और युवा धेवते की मौत ने झकझोर दिया है। वह सभी को जोड़कर चलता था। इस दुख की घड़ी में हम शोक मनाने आए हैं। अब विस्तार से पढ़िए... सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिवसीय आगरा दौरे पर हैं। वे शनिवार दोपहर लगभग 2.30 बजे हरीपर्वत क्षेत्र निवासी सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने उनके धेवते के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वे सपा सांसद के परिजनों से मिले। उन्होंने लगभग 45 मिनट तक सुमन और उनके परिजनों से बातचीत की। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास की 3 तस्वीरें… बता दें कि पिछले दिनों सपा सांसद रामजीलाल सुमन के धेवते का निधन हो गया था। आज अखिलेश यादव शोक संवेदना व्यक्त करने आए है। इस दौरान काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सुमन के घर के बाहर ही जमे रहे। जैसे ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा सांसद के आवास से बाहर आए कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। धक्का-मुक्की के बीच उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सवालों से बनाई दूरी सपा सांसद के निवासी से निकल सपा अध्यक्ष ने मीडिया को देखते ही कहा-मेरी और आपकी मुलाकात कल होगी। आज सांसद रामजीलाल सुमन के यहां दुख की घड़ी में परिवार से मिलने आया हूं। उनके होनहार और युवा धेवते की मौत ने झकझोर दिया है। वह सभी को जोड़कर चलता था। इस दुख की घड़ी में हम शोक मनाने आए हैं। इसके अलावा वे मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब देने से बचे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा अध्यक्ष अभी से पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान वे कई कार्यकर्ताओं के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात भी कर रहे हैं। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के यहां से वे डा. आलोक परीक के यहां पहुंचे। यहां उन्होंने पारीक के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद सपा अध्यक्ष पार्टी नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनय अग्रवाल के यहां पहुंचे। दो दिवसीय दौरे के दौरान वे 4 कार्यकर्ताओं के निवास पर जाएंगे। कल वे 'विजन इंडिया' कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसमें वे उद्यमियों और युवाओं से आगरा के मुद्दों पर बातचीत करेंगे। किस-किस के घर पहुंचे सपा अध्यक्ष रामजीलाल सुमन: रामजीलाल सुमन राज्यसभा सांसद के साथ-साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। पार्टी के पुराने नेता हैं। पिछले दिनों उनके धेवते का निधन हो गया था। ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके यहां शोक संवेदना व्यक्त करने आए। डा. अलोक पारीक: डा. आलोक पारीक प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक पद्मश्री डॉ. आरएस पारीक के बेटे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के डा. आरएस पारीक से काफी घनिष्ठ संबंध रहे हैं। मुलायम सिंह यादव का जब भी आगरा आना होता था, वे डा. पारीक के आवास पर उनसे मिलने जरूर जाते थे। मुलायम सिंह यादव के समय से दोनों परिवार में काफी नजदीकियां रही हैं, जो आज भी कायम हैं। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पारीक परिवार के साथ अपने संबंध निभा रहे हैं। विनय अग्रवाल: विनय अग्रवाल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वे दक्षिण विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय को अच्छी टक्कर दी थी। विनय अग्रवाल वैश्य समाज में भी काफी सक्रिय रहते हैं। रिजवानउ्दीन कुरैशी: पार्टी के युवा चेहरे के रूप में सक्रिय हैं। रिजवानउद्दीन के पिता रईशउद्दीन कुरैशी सपा के 2 बार महानगर अध्यक्ष रहे हैं। कोरोना काल में उनका निधन हो गया था। तब से रिजवानउद्दीन पार्टी में सक्रिय हैं। मुस्लिम समाज में उनकी काफी सक्रियता रहती है। कल संवाद कार्यक्रम में लेंगे भाग समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जमीन तैयार करने में जुट गई है। 'विजन इंडिया: योजना, विकास और उन्नति (पीडीए)' के जरिये उद्यमियों और युवाओं से जुड़ने की शुरुआत होने जा रही है। यह कार्यक्रम 14 जून को फतेहाबाद रोड स्थित मुगल होटल में होगा। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इस कार्यक्रम में शामिल होकर सीधे लोगों से संवाद करेंगे। शहर के मुद्दों पर करेंगे चर्चा सपा हर जिले के लिए अलग चुनावी घोषणा-पत्र तैयार करने की' रणनीति पर काम कर रही है। विजन इंडिया में आगरा के मुद्दों और समस्याओं को चिह्नित कर उन्हें चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया जा सकता है। सपा के प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने बताया-अखिलेश यादव कार्यक्रम में पर्यटन एवं हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों, निजी हॉस्पीटलों व कॉलेजों के संचालकों, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयों के संचालकों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से रूबरू होंगे। ये रही है सपा की स्थिति विजन इंडिया के माध्यम से सपा यूपी में वर्ष 2027 के चुनाव के लिए अपनी जमीन तैयार करेगी। वर्ष 2012 से 2017 तक प्रदेश में रही अखिलेश यादव की सरकार के समय आगरा में ताजगंज प्रोजेक्ट, साइकिल ट्रैक, म्यूजियम सहित अन्य काम कराए थे। खराब कानून व्यवस्था की खामियाजा सपा को भुगतना पड़ा था। वर्ष 2017 के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में भी सपा सत्ता से बाहर रही। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक (पीडीए) फार्मूले पर रिकार्ड 37 सीटें यूपी में जीती थीं। आगरा सुरक्षित सीट पर पार्टी के सुरेश चंद्र कर्दम दूसरे स्थान पर रहे थे। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पहले सपा स्थानीय मुद्दों कोलेकर अक्रामक नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम की रूपरेखा सपा सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा ने तैयार की है। उन्हीं के निर्देशन में 'विजन इंडिया' कार्यक्रम होने जा रहा है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें…. राममंदिर चढ़ावा गिनने वाले 2 कर्मचारियों पर शक, पूछताछ:सैलरी 18-20 हजार, लाखों की जमीन खरीदी अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे में 7 करोड़ रुपए की चोरी के दावे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले दो कर्मचारियों को शक के आधार पर ट्रस्ट ने पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटो ड्राइवर ने राम मंदिर मैनेजमेंट में कैसे मारी एंट्री:चढ़ावा चोरी से सुर्खियों में आया टिन्नू; 28 साल पहले चंपत राय से जुड़ा
    Next Article
    'चूड़ी लाए थे...अब कैसे उतारूं', VIDEO:प्रयागराज में पति के शव से लिपटकर रोई पत्नी; मांग में सिंदूर भरवाया, पैर छुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment