Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैं ठाकुर हूं कहने वाली आस्था की फेक इंस्टा-आईडी बनाई:ओरिजिनल आईडी से फोटो वीडियो चुराए, मामला बढ़ने पर नाम बदलकर किया वेदांत सिंह

    14 hours ago

    1

    0

    सोशल मीडिया पर “मैं ठाकुर हूं” बयान के साथ वायरल हुईं आस्था सिंह भदौरिया की बढ़ती लोकप्रियता अब साइबर शातिरों के निशाने पर है। उनके नाम से एक फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई है, जिसमें उनकी तस्वीरों और वीडियो का दुरुपयोग किया जा रहा है। आस्था की ओरिजिनल इंस्टाग्राम आईडी पर 15 हजार से अधिक फॉलोअर्स और करीब 40 पोस्ट हैं। वहीं फर्जी बनाई गई आईडी पर 203 फॉलोअर्स और 9 पोस्ट दिखाई दे रहे हैं। इस अकाउंट की प्रोफाइल फोटो वायरल वीडियो से काटकर लगाई गई है। हालांकि बीते कई दिनों से यह अकाउंट सक्रिय था, जिसमें बुधवार दोपहर नाम बदलकर वेदांत सिंह कर दिया गया है। फोटो के साथ लिखा ठाकुर हूं लड़ सकती हूं फेक अकाउंट में नाम“आस्था सिंह एचडीएफसी” और बायो में “एचडीएफसी ब्रांच मैनेजर” लिखा गया है, जबकि आस्था का वास्तविक पद इससे अलग है। फर्जी आईडी पर डाली गई 9 पोस्ट में से 8 पोस्ट आस्था की तस्वीरों से जुड़ी बताई जा रही हैं। इनमें एक एडिटेड फोटो में आस्था को लाल साड़ी में दिखाकर उस पर “ठाकुर हूं...” लिखा गया है। इसमें लिखा है कि ठाकुर हूं लड़ सकती हूं, गलत के खिलाफ आवाज भी उठा सकती हूं। इसके अलावा कुछ पोस्ट में उनकी ओरिजिनल आईडी से फोटो और वीडियो भी चोरी कर अपलोड किए गए हैं। नाम बदला अकाउंट कर दिया प्राइवेट चौंकाने वाली बात यह भी है कि इस फेक अकाउंट के जरिए अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कमेंट भी किया जा रहा है। फेक अकाउंट में 15 फरवरी को पहली पोस्ट की गई है, जिसमें आस्था की फोटो के साथ एक गाना लगाया गया है। फिलहाल इस अकाउंट में नाम बदलकर वेदांत सिंह कर लिया गया और अकाउंट को प्राइवेट कर दिया गया है। साथ ही पोस्ट को भी डिलीट कर दिया गया है। वर्तमान में नाम बदलने के बाद एक पोस्ट और 223 फालोअर हैं। मेरा एक ही अकाउंट मामले में आस्था सिंह भदौरिया ने स्पष्ट किया है कि उनकी केवल एक ही आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी है। यदि किसी ने उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाया है तो वह इसकी शिकायत दर्ज कराएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में समाजसेवी चौधरी प्रताप सिंह का स्मृति समारोह:कांग्रेस कमेटी, ब्रज कला केंद्र और पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया आयोजन
    Next Article
    154 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की पहली पाली खत्म:छात्राएं बोलीं- पेपर अच्छा हुआ, 2 बजे से 5 बजे तक चलेगी दूसरी पाली की परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment