Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में समाजसेवी चौधरी प्रताप सिंह का स्मृति समारोह:कांग्रेस कमेटी, ब्रज कला केंद्र और पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया आयोजन

    13 hours ago

    1

    0

    हाथरस में प्रमुख समाजसेवी चौधरी प्रताप सिंह की स्मृति में एक समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन कांग्रेस कमेटी, ब्रज कला केंद्र और गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया। समारोह की अध्यक्षता अनिल बोहरे ने की, जबकि संचालन चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी प्रताप सिंह के छविचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम के संचालक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने चौधरी प्रताप सिंह के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महेश चंद्र गुप्ता को स्मृति सम्मान से नवाजा गया। उनके पुत्र और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमृत सिंह पोनिया ने डॉ. गुप्ता को शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. महेश चंद्र गुप्ता ने इस सम्मान को गौरवपूर्ण बताते हुए प्रताप सिंह की सेवाओं को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बताया। ऋषि कुमार कौशिक, पंडित अविनाश चंद पचौरी, बीना गुप्ता एडवोकेट, कृष्ण गुप्ता, आमना बेगम और जयशंकर पाराशर ने चौधरी प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी प्रताप सिंह की निष्ठा, जनता के प्रति समर्पण और संगठन के प्रति उनकी भक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कवियों और कवयित्रियों ने काव्यपाठ के माध्यम से दिवंगत चौधरी प्रताप सिंह की साहित्यिक सेवाओं को याद किया। काव्यपाठ करने वालों में मीरा दीक्षित, मनु दीक्षित, रोशन लाल वर्मा, चांद हुसैन चांद, प्रदीप पंडित, सुरेश चंद शर्मा, श्याम बाबू चिंतन, पंडित रामजीलाल शिक्षक और वासुदेव उपाध्याय प्रमुख थे। गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि भंवर सिंह पोरुष और जीवन लाल शर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. विष्णु गुप्ता, चौधरी जयवीर सिंह और ओपी शर्मा जैसे सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने चौधरी प्रताप सिंह के सामाजिक कार्यों, जनहित परियोजनाओं और स्थानीय कल्याण अभियानों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। यह रहे प्रमुख रूप से मौजूद.. कार्यक्रम के संयोजक अमृत सिंह पोनिया ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर योगेंद्र पाल सिंह, गिरिराज सिंह गहलोत, सुनहरी लाल गौतम, सुनील कुमार शर्मा, इंजीनियर राम कन्हैया, कपिल नरूला, गजेंद्र दिवाकर, संतोष उपाध्याय, हबीब खान, पीयूष अग्निहोत्री और अनुज कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में पूर्व प्रधान के घर 6 लाख की चोरी:चोर 4 तोले सोना, आधा किलो चांदी, 1 लाख नकद ले गए; FIR दर्ज
    Next Article
    मैं ठाकुर हूं कहने वाली आस्था की फेक इंस्टा-आईडी बनाई:ओरिजिनल आईडी से फोटो वीडियो चुराए, मामला बढ़ने पर नाम बदलकर किया वेदांत सिंह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment