Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई-बुर्का पहने 2 महिलाओं को अस्पताल के गेट पर रोका:रिश्तेदार से मिलने आईं थीं; बुर्का हटाने की मांग पर महिला पुलिस से बहस

    10 hours ago

    1

    0

    मुंबई के बीएमसी संचालित कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं दो महिलाओं को गेट पर रोकने का मामला सामने आया है। दोनों महिलाएं अस्पताल में अपने रिश्तेदार से मिलने पहुंची थीं। इसी दौरान अस्पताल में तैनात महिला पुलिसकर्मी और महिलाओं के बीच बहस हो गई। घटना का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी ने गेट पर आने वाले लोगों की पहचान की जांच के लिए सुरक्षा संबंधी सावधानियों का हवाला दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई। घटना की 2 तस्वीरें… एडवोकेट ने बुर्का हटाने की मांग का विरोध किया वायरल वीडियो में एडवोकेट जहरा शेख और उनकी एक दोस्त अस्पताल के गेट पर नजर आ रही हैं। शेख बुर्का हटाने की मांग का विरोध करती दिखाई देती हैं। उनका कहना था कि इस तरह की मांग उनकी गरिमा, निजता और धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार में हस्तक्षेप है। उनके साथ आए एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाया। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को शिकायत नहीं मिली हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है कि अस्पताल में एंट्री से रोकने के लिए कोई लिखित नियम लागू था या घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर ही पहचान सत्यापन के लिए ऐसा कदम उठाया था। यह भी सामने नहीं आया है कि अस्पताल की ओर से इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिए जाने की भी जानकारी नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बहस इस बात पर भी हो रही है कि अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और पहचान जांच के नियम किस तरह लागू किए जाएं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे और किसी व्यक्ति की निजता, गरिमा या धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित न हो। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारियों को धमकाया, दोबारा दिखे तो ड्रग्स जेब में डाल दूंगा, आरोपी पर जांच शुरू मुंबई पुलिस के एक जवान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देता दिख रहा है। वीडियो मुंबई कांग्रेस ने अपने X हैंडल पर पोस्ट किया था। इसमें प्रदर्शनकारी पुलिस वैन में बैठे थे। पूरी खबर पढ़ें… मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी महिला, पेड़ में फंसी, पैर में डाल घुसने से हवा में लटकी, 20 फीट ऊपर से रेस्क्यू मुंबई में एक नवविवाहिता ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से पहले वह नीचे पेड़ में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, पेड़ की एक मोटी डाल उसके पैर में घुस गई, जिससे वह हवा में लटकी रही। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुभाष चंद्रा केस में NCLT ने 5 सदस्यीय बेंच बनाई:₹22 हजार करोड़ के दावों पर सिर्फ 6.5 करोड़ के भुगतान की पेशकश; आज सुनवाई
    Next Article
    खबर हटके- रोबोट से पत्नी के अफेयर का सबूत जुटाया:न्यूयॉर्क में हमशक्लों का कॉम्पिटिशन; फैक्ट्री की रिटायर्ड मशीनों का अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment