Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बदलाव:मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन अलग हुए; IPL 2027 से पहले फैसला

    1 day ago

    5

    0

    मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपनी पुरुष टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन के अपनी-अपनी भूमिकाओं से अलग होने की घोषणा की। टीम ने तीनों को उनके योगदान और सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। मलिंगा का मुंबई इंडियंस से रहा लंबा जुड़ाव श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के लिए खिलाड़ी के तौर पर भी खेल चुके हैं। उन्होंने टीम की कई सफलताओं में अहम भूमिका निभाई। संन्यास के बाद वे मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बने और टीम के गेंदबाजों के साथ काम किया। पारस म्हाम्ब्रे भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके पारस म्हाम्ब्रे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच हैं। वे मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। उन्हें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव है। कार्ल हॉपकिंसन फील्डिंग कोच थे कार्ल हॉपकिंसन मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच के तौर पर काम कर रहे थे। उनकी जिम्मेदारी खिलाड़ियों की फील्डिंग बेहतर करने और इस विभाग से जुड़ी तैयारियों पर ध्यान देने की थी। अब वे भी अपनी भूमिका से अलग हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने तीनों को धन्यवाद दिया मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक बयान में कहा कि तीनों का योगदान टीम और पूरे मुंबई इंडियंस परिवार के लिए अहम रहा है। फ्रेंचाइजी ने उनके समर्पण, टीम के साथ बनाए रिश्तों और साथ बिताए समय को याद किया। टीम ने कहा कि तीनों की ओर से बनाई गई यादें हमेशा फ्रेंचाइजी की यात्रा का हिस्सा रहेंगी। मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। कुछ दिन पहले पोलार्ड को बनाया था हेड कोच मुंबई इंडियंस ने कुछ दिन पहले ही वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर किरोन पोलार्ड को IPL 2027 के लिए पुरुष टीम का हेड कोच नियुक्त किया था। फ्रेंचाइजी ने 24 अक्टूबर को इसकी घोषणा की थी। 39 साल के पोलार्ड पिछले 16 साल से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। वे 2009-10 में टीम में शामिल हुए थे और 2022 तक इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेले। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ 5 IPL खिताब जीते हैं। ---------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… तिलक वर्मा बोले- नंबर-5 पर बैटिंग अप्रोच बदली; पहली बॉल से बाउंड्री तलाशता हूं, न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करना चाहते हैं भारत के उपकप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि नंबर-3 से नंबर-5 पर आने से उनकी सोच में थोड़ा बदलाव आया है। अब वे पहले पारी संभालने के बजाय शुरुआत से ही बाउंड्री तलाशते हैं। तिलक वर्मा ने गुरुवार को कहा, ‘मेरे पास पावर गेम पहले से था। मैंने नंबर-3 पर भी रन बनाए हैं। अब नंबर-5 या 6 पर बल्लेबाजी करते हुए, अगर पहली गेंद हिट करने लायक हो, तो मैं उसी पर बाउंड्री लगाने की सोचता हूं।’ पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ICC विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 12 नवंबर से:इस बार 10 टीमें खेलेंगी; पहली बार 5 फुल मेंबर्स टीमें
    Next Article
    दिल्ली ने विमेंस टी-20 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर:हैदराबाद के खिलाफ 262 रन बनाए, गोवा का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment