Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली ने विमेंस टी-20 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर:हैदराबाद के खिलाफ 262 रन बनाए, गोवा का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    दिल्ली ने सीनियर विमेंस T20 ट्रॉफी में घरेलू महिला T20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने गुरुवार को पुणे में हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 262 रन बनाए। पिछला रिकॉर्ड 257 रन का था, जो गोवा ने 2019-20 सीजन में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बनाया था। दिल्ली का स्कोर विमेंस टीम इंडिया के ऑलटाइम बेस्ट स्कोर से ज्यादा है। तनीषा सिंह की तीसरी सबसे तेज सेंचुरी दिल्ली की ओपनर तनीषा सिंह ने 47 गेंदों पर 119 रन बनाए, जिसमें 25 चौके और एक छक्का शामिल था। तनीषा ने 38 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। महिला T20 क्रिकेट में यह संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है। साउथ अफ्रीका की डिएंड्रा डोटिन 2010 में 38 गेंदों में शतक लगा चुकी हैं। सबसे तेज सेंचुरी किरण नवगिरे (34 गेंद) के नाम हैं। तनीषा और प्रिया के बीच 66 गेंदों में 160 रन की साझेदारी ओपनर वंशिका लीला का विकेट जल्दी गिरने के बाद तनीषा और नंबर-3 पर उतरीं प्रिया पुनिया ने पारी संभाली। दोनों ने 66 गेंदों में 160 रन जोड़े। प्रिया ने 28 गेंदों पर 59 रन बनाए। इसके बाद श्वेता सेहरावत ने 8 गेंदों में 26 रन की तेज पारी खेली, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। तनीषा को जी त्रिशा ने बोल्ड किया। इसके बाद नजमा खान, दीक्षा शर्मा और कप्तान सोनी यादव की पारियों ने दिल्ली को 262 रन तक पहुंचाया। सोनी ने 15 रन बनाए। हैदराबाद से पूजा वांका ने 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिए। त्रिशा के 80 रन भी हैदराबाद को नहीं जिता सके 263 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद को ओपनर जी त्रिशा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 52 गेंदों पर 80 रन बनाए, लेकिन टीम 154/8 रन ही बना सकी। कप्तान प्रणवी चंद्रा के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। दिल्ली ने 108 रन से जीत दर्ज की। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चोटिल फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ आखिरी 2 टी-20 से बाहर:फिशर टीम में शामिल; भारत सीरीज में 3-0 से आगे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी 2 मैचों से बाहर हो गए हैं। उनके दाएं पैर की पिंडली में चोट लगी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है। सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बदलाव:मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन अलग हुए; IPL 2027 से पहले फैसला
    Next Article
    भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड पहुंचते ही कसी कमर, नेट्स में जमकर बहाया पसीना

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment