Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई IPL सीजन का छठा मैच हारी:हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, हेड-क्लासन की फिफ्टी; रिकेल्टन का शतक बेकार

    21 hours ago

    2

    0

    मुंबई इंडियंस को IPL के मौजूदा सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। उसे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया। वानखेड़े में मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए थे। हैदराबाद ने 244 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। हैदराबाद की ओर से ट्रैविस हेड ने 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ 52 बॉल पर 129 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इस साझेदारी ने रन चेज को आसान बनाया। मैच का स्कोरबोर्ड क्लासन ने नाबाद 65 रन बनाए आखिरी में हेनरिक क्लासन ने फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 30 बॉल पर 7 चौके और 4 छक्के के सहारे नाबाद 65 रन बनाए। मुंबई से अल्लाह गजनफर ने अभिषेक शर्मा (45 रन) और ईशान किशन (जीरो) को लगातार बॉल पर आउट किया। लेकिन, वे हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। रायन रिकेल्टन ने शतक लगाया, पर टीम हारी मुंबई से ओपनर रायन रिकेल्टन ने 55 गेंद पर नाबाद 123 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। रिकेल्टन के अलावा, विल जैक्स ने 46 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 31 रन बनाए। सनराइजर्स से प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट झटके। ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्‌डी को एक-एक विकेट मिला। कप्तान पैट कमिंस को कोई विकेट नहीं मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर: अनिकेत वर्मा। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार। इम्पैक्ट ऑप्शंस: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दूल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा और दानिश मलेवर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में शिक्षक ने बंद स्कूल में की आत्महत्या:फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, परिजनों ने धमकी को बताया कारण; पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    Exit Poll: बंगाल में बन सकती है BJP की सरकार, जानें क्या है असम, तमिलनाडु और केरल का हाल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment