Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर के विरोध में मोहनपुरी की महिलाओं का धरना:समस्या का समाधान ना होने तक धरने की दी चेतावनी, बोलीं- मुकदमे से डरेंगी नहीं

    1 hour ago

    2

    0

    घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़ फेंकने वाली मोहनपुरी की महिलाओं ने बुधवार को फिर मोहनपुरी बिजली घर पर हंगामा किया। वह धरना देकर बैठ गई और कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं मिलता धरना जारी रहेगा। इस दौरान पार्षद उत्तम सैनी भी उनके साथ मौजूद रहे। पहले एक नजर पूरे मामले पर पिछले पंद्रह दिन से मोहनपुरी की महिलाएं स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही हैं। ऊर्जा भवन तक आवाज बुलंद की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। नतीजा यह हुआ कि आंदोलन को उग्र रूप देना पड़ा। महिलाओं ने अपने घरों के मीटर खुद उखाड़े और बिजली घर पर लाकर पटक दिए। विभाग ने दर्ज कराई एफआईआर उग्र प्रदर्शन से विभाग में खलबली मच गई। कर्मचारियों ने मीटर उठाकर अपने पास रख लिए। शाम को ही महिलाओं के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई, जिस पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। इस मुकदमे में दो अज्ञात युवकों के अलावा 15-20 महिलाओं का जिक्र है। बुधवार को फिर शुरु किया धरना एफआईआर दर्ज होने के बाद भी यह महिलाएं डरती नहीं दिख रहीं। बुधवार को वह फिर एक बार सड़क पर उतर आई और सीधे मोहनपुरी बिजली घर पहुंच गई। वहां जाकर उन्होंने नारेबाजी शुरु कर दी और धरने पर बैठ गईं। महिलाओं ने कहा कि वह किसी मुकदमे से डरने वाली नहीं हैं। धोखा देकर लगाए स्मार्ट मीटर महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके घरों पर धोखे से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। यह कर्मचारी जान बूझकर गरीब मोहल्लों में जाकर लोगों से झूठ बोल रहे हैं और लोगों को मीटर लगवाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। अब उनकी मांग है कि इन कर्मचारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हो। पार्षद ने कहा- जनता सबसे पहले भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने कहा कि कोई इन परिवारों का दर्द समझने वाला नहीं है। यह पिछले पंद्रह दिन से भटक रही हैं लेकिन कोई अफसर सुनवाई करने वाला नहीं दिखा। खामिया तक अफसरों को दिखाई गई लेकिन फिर भी सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर महिलाओं ने खुद मीटर उखाड़ फेंके। अब मुकदमा कराकर डराने का प्रयास हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP के धार में भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत
    Next Article
    MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 16 की मौत:टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; मृतकों में 6 बच्चे, 7 घायल इंदौर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment