Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई मेट्रो पिलर हादसे पर भड़के सेलेब्स:दीया मिर्जा बोलीं- उस इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करते हैं, जो जान लेता है, वरुण ग्रोवर बोले- ये सबसे भ्रष्ट शहर

    1 hour ago

    1

    0

    शनिवार के मुंबई के मुलुंड इलाके में निर्माणाधीन मेट्रोल लाइन के पिलर के स्लैब के गिरने से बड़ा हादसा हो गया। स्लैब ऑटो रिक्शा और स्कोडा कार पर गिरा, जिससे एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद कई सेलेब्स भड़क गए हैं और प्रशासन को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दीया मिर्जा ने हादसे पर भड़कते हुए आधिकारिक X (पहले ट्विटर) पर लिखा है, आप किस तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर का सपोर्ट करते हैं? क्या वह, जो लोगों को मारता है, दम घोंटता है और स्वास्थ्य व जीवन को नष्ट करता है? या वह, जो जीवन की परवाह करता है और उसे महत्व देता है? स्टैंडअप कॉमेडियन और राइटर वरुण ग्रोवर ने भी हादसे की कड़ी निंदा की है। उन्होंने हादसे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, मुंबई भारत का सबसे भ्रष्ट शहर है, शायद बहुत बड़े अंतर से। भारत की आर्थिक राजधानी होने के बावजूद, यहां की सड़कें सबसे खराब हैं (पिछले 2 सालों में मैंने लगभग हर भारतीय राज्य के गांवों की सड़कें देखी हैं और वे इससे बेहतर हैं), शहरी योजना बेहद खराब है, और मानव जीवन के प्रति पूरी तरह से लापरवाही दिखाई देती है। सिंगर राहुल वैद्य ने इस घटना पर इंस्टाग्राम से लिखा है, ‘जब भी मैं किसी मेट्रो ब्रिज के नीचे से गुजरता हूं, तो मुझे हमेशा डर लगता है, यकीन मानिए। मुझे हमेशा इसी बात का डर रहता है।’ हादसे में 1 मृत, 3 घायल घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एल.बी.एस. रोड, जॉनसन एंड जॉनसन फैक्ट्री के पास की है। उस रोड में भारी ट्राफिक था कि तभी पिलर का स्लैब रोड पर आ गिरा। एक स्कॉडा कार और ऑटो इसकी चपेट में आ गया। हादसे में रामधन यादव नाम के शख्स का निधन हो गया, जबकि राजकुमार इंद्रजीत यादव, महेंद्र प्रताप यादव, दीपा रुहिया घायल हो गए। घायलों में राजकुमार इंद्रजीत की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने बयान जारी किया। अथॉरिटी ने बयान में कहा कि बीएमसी और डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटीज के साथ मिलकर राहत कार्य और साइट को सुरक्षित करने का काम चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना को लेकर मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने कहा कि ब्रिज का स्लैब एक दिन पहले ही बना था। लापरवाही के चलते बैरिकेड्स लगाकर उसे बंद नहीं किया गया। वहीं मुलुंड के MLA मिहिर कोटेचा ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिनदहाड़े साइकिल उड़ा ले गया रेकीबाज चोर गैंग, VIDEO:मैनपुरी में घर के बाहर खड़ी थी, आरोपी की तलाश जारी
    Next Article
    भारत-पाकिस्तान मैच आज, अभिषेक शर्मा फिट:उस्मान तारिक की चुनौती से कैसे निपटेगी टीम इंडिया; क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment