Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिनदहाड़े साइकिल उड़ा ले गया रेकीबाज चोर गैंग, VIDEO:मैनपुरी में घर के बाहर खड़ी थी, आरोपी की तलाश जारी

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में साइकिल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बरनाहल नगर पंचायत के वाल्मीकि नगर में घर के बाहर खड़ी एक साइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। यह पूरी वारदात पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक अपनी साइकिल घर के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया था। इसी दौरान काफी देर से आसपास रेकी कर रहा एक अधेड़ व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर साइकिल चुरा ले गया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि संदिग्ध पहले साइकिल को धीरे-धीरे खिसकाते हुए ले जाता है। दूसरे कैमरे में वह मुख्य दरवाजे से साइकिल पैदल निकालता है और गली में पहुंचते ही उस पर बैठकर तेजी से फरार हो जाता है। फुटेज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी सुनियोजित तरीके से की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में एक सक्रिय चोर गिरोह काम कर रहा है, जो लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है। दो दिन पहले करहल थाना क्षेत्र में भी दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोर गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाइनमैन से मारपीट, कर्मचरियों ने काटी 15 गांवों की बिजली:ललितपुर में रात दो बजे तक अंधेरे में रहे गांव, जेई से भी हुई थी मारपीट
    Next Article
    मुंबई मेट्रो पिलर हादसे पर भड़के सेलेब्स:दीया मिर्जा बोलीं- उस इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करते हैं, जो जान लेता है, वरुण ग्रोवर बोले- ये सबसे भ्रष्ट शहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment