Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर बडे़ भाई की हत्या:आगरा में छोटे भाई ने पीट-पीटकर मारा डाला, बचाने आई मां को भी धक्का दिया

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला। बेटे को बचाने आई मां को भी युवक ने धक्का देकर ढकेल दिया। इसके बाद आरोपी भाई भागने लगा। शोर शराबा सुनकर गली में लोगों ने युवक को पकड़ लिया। मां बोली- छोटे बेटे ने मेरा पूरा संसार ही उजाड़ दिया। अभी बड़े बेटे के लिए लड़की देख रही थी लेकिन उसे छोटे बेटे ने ही मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात शुक्रवार देर रात थाना कोतवाली के टीला माईथान की है। अब पूरा मामला पढ़िए… टीला माईथान की रहने वाली पूनम शर्मा ने बताया- मेरे दो बेटे हैं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे बड़ा बेटा गौरव और छोटा बेटा आकाश घर पर थे। सभी ने साथ में खाना खाया और फिर सोने चले गए। थोड़ी देर बाद आकाश नीचे आया। उसने गौरव से मोबाइल मांगा कि जीजा को फोन करना है। गौरव ने मोबाइल दे दिया लेकिन जब आकाश ने पासवर्ड पूछा तो उसने नहीं बताया। इस पर आकाश गुस्से में आ गया। उसने कहा- मकान का बंटवार कर दो। बडे़ भाई गौरव ने उसका विरोध किया। इस पर आकाश अपने भाई से भिड़ गया। उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसे जमीन पर गिरा लिया। पेट में लात घूसे मारे। एलईडी उठाकर सिर पर मार दी। गौरव के सिर से खून बहने लगा। शोर सुनकर दूसरे कमरे से मां पूनम दौड़कर आई तो छोटे बेटे आकाश ने उसे भी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। सांस चल रही है हॉस्पिटल ले जाओ मां पूनम ने बताया- जब गौरव जमीन पर गिर कर तड़पने लगा और थोड़ी देर में कोई हलचल नहीं हुई तो आकाश ने कहा- अभी इसकी सांस चल रही है। इसे अस्पताल ले जाओ। मां ने भी शोर मचा दिया। आस पड़ोस के लोग आए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप ने बताया- परिजन की तैयारी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भाई हिरासत में है। आए दिन प्रॉपर्टी को लेकर करता था विवाद मां पूनम ने कहा- आकाश के पिता की 5 महीने पहले ही मौत हुई है। इसके बाद से बेटा संपत्ति बंटवारे के लिए आए दिन हंगामा करता था। आकाश सात महीने पहले काम छोड़कर मुंबई से आ गया था। शादी-पार्टी में फोटोग्राफी का काम कर रहा था। उस पर पैसों की तंगी रहती है। इसको लेकर वो अक्सर घर में रुपए मांगता था। वो मकान के बंटवारे को लेकर विवाद करता रहता था। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. 4 साल के मासूम के शरीर पर 18 चोट:मौसी बोली- लखनऊ में बाप-सौतेली मां 6 महीने से पीट रहे थे, मुंह दबाकर मार डाला लखनऊ के चौक इलाके में 4 साल के बच्चे की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के 18 गंभीर निशान मिले हैं। हडि्डयां टूटी थीं। मुंह दबाया गया था। इससे पुलिस मान रही है कि बच्चे को बेरहमी से पीटने के बाद मुंह दबाकर मार डाला गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में खड़े डंपर में टकराई बस:40 तीर्थ यात्री घायल; बुजुर्ग महिला की मौत; रेस्क्यू की तस्वीरें देखिए
    Next Article
    गोरखपुर में बेकाबू ट्रक ने शिक्षिका को कुचला:निबिहवा ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में मौत, छोटी बहन अस्पताल में भर्ती; चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment