Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बेकाबू ट्रक ने शिक्षिका को कुचला:निबिहवा ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में मौत, छोटी बहन अस्पताल में भर्ती; चालक फरार

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। स्कूटी से गिरकर उसकी छोटी बहन घायल है। बहन ने बताया वह स्कूटी से निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंची थी। गोरखपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मृतक फुटहवा इनार स्थित एक निजी स्कूल पढ़ाने जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक उसे कुचलते हुए फरार हो गया। लोगों ने बताया कि चालक ट्रक लेकर देवरिया की तरफ फरार हो गया। हादसे के बाद गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामला चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरी (टोला रामनगर) का बताया जा रहा है। प्राइवेट स्कूल में टीचर थी मृतक श्रेहा विश्वकर्मा मृतक युवती की पहचान चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरी (टोला रामनगर) निवासी श्रेहा विश्वकर्मा(24) बेटी राजेंद्र विश्वकर्मा के रूप में हुई है। श्रेहा फुटहवा इनार स्थित एक निजी स्कूल में टीचर थी। शनिवार सुबह वह अपनी बहन खुशी विश्वकर्मा(20) के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी। स्कूटी निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंची। गोरखपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रेहा सड़क पर गिर गईं। ट्रक का पहिया उन्हे कुचलता हुआ निकाल गया। श्रेहा के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठी उनकी बहन खुशी दूर जा गिरी। जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित देवरिया की तरफ तेजी से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार अधिक थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों और राहगीरों के कारण गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लगभग आधे घंटे तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। हादसे की सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल बहन खुशी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मार्ग पर लगे CCTV कैमरों की मदद से फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर बडे़ भाई की हत्या:आगरा में छोटे भाई ने पीट-पीटकर मारा डाला, बचाने आई मां को भी धक्का दिया
    Next Article
    भाजपा आज फाइनल करेगी पश्चिम क्षेत्र की जिला टीमें:19 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष, प्रभारियों संग लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment