Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल पर बात के बाद विवाहिता ने की आत्महत्या:घर में फंदे से लटकता मिला शव, जालौन पुलिस निकाल रही कॉल डिटेल्स

    4 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद के थाना रामपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहराई में बुधवार रात एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 20 वर्षीय देवी, पत्नी सुदामा कुशवाहा, ने मोबाइल फोन पर बातचीत के बाद यह कदम उठाया। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, घटना से पहले देवी की किसी से मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत के बाद वह तनाव में दिखाई दे रही थी। देर रात उसने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार यादव, थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज उमरी भरत कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मोबाइल पर हुई बातचीत को घटना का संभावित कारण बताया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले कॉल डिटेल्स तथा अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण करेगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर विश्वविद्यालय में बिना अनुमति प्रदर्शन:6 घंटे के हंगामे पर छात्रों को अनुशासनहीनता का नोटिस जारी, कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    बरेली में पति ने गर्भवती बेटी और पत्नी को पीटा:ज्वैलरी और मोबाइल लेकर भागा, 72 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment