Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मच्छर से परेशान जनता ने पढ़ी मच्छर चालीसा:क्षेत्रीय लोग बोले शाम होते ही शुरु हो जाता है मच्छरों का आतंक

    2 hours ago

    2

    0

    किदवई नगर चालीस दुकान सब्जी मंडी में मच्छरों से परेशान लोगों ने मंगलवार को मच्छर चालीसा पढ़ी। मच्छरों से आतंक से मुक्ति पाने की बात कहते हुए क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि हालत यह है कि लोग न खुली हवा में बैठ पा रहे हैं, न चैन से खाना खा पा रहे हैं। सूरज ढलते ही मच्छरों की फौज टूट पड़ती है। सपा नेता चौधरी सुनील यादव ने बताया कि सुबह और शाम के समय स्थिति सबसे भयावह हो जाती है। इतने मच्छर हो गए हैं कि एक जगह बैठना भी मुश्किल है। संक्रमण का डर बना रहता आमजन ने कहा कि हर समय संक्रमण का डर बना रहता है। उन्होंने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि नियमित फॉगिंग नहीं होने से समस्या विकराल रूप ले चुकी है. मच्छर काट-काट कर लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रात में सोना बना चुनौती क्षेत्रीय निवासी देवराज जोशी ने बताया कि 'रात में सोना अब एक चुनौती बन गया है। मच्छर इतने बड़े और खतरनाक हैं कि डेंगू वाले मच्छरों जैसे दिखते हैं। कहा कि कानपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा तो मिल गया, लेकिन जमीनी हकीकत डराने वाली है। इस मौके पर धर्मेंद्र चौधरी, नवीन गुप्ता, सर्वेश शशि और संजीव तिवारी आदि रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार:महिला की मौत, 3 घायल; दर्शन कर लौट रहा था परिवार
    Next Article
    मथुरा जंक्शन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़:2 महिलाओं सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, 6.5 लाख का गांजा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment