Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा जंक्शन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़:2 महिलाओं सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, 6.5 लाख का गांजा बरामद

    2 hours ago

    2

    0

    मथुरा जंक्शन पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 22.208 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जीआरपी मथुरा जंक्शन जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान हुई। जीआरपी, आरपीएफ मथुरा जंक्शन और आरपीएफ कोसीकलां की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह करीब पौने बारह बजे रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन के गेट नंबर 2 के पास ब्रिज के नीचे से तीनों आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान कुरुक्षेत्र (हरियाणा) निवासी फैजान पुत्र सहजाद और सुंदरगढ़ (ओडिशा) निवासी दो महिलाओं आर्वती व आयशा (काल्पनिक नाम) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, फैजान के पास से 10.038 किलोग्राम, आर्वती के पास से 6.084 किलोग्राम और आयशा के पास से 6.086 किलोग्राम गांजा मिला। यह गांजा तीन ट्रॉली बैग और एक पिठ्ठू बैग में छिपाकर रखा गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक राज्य से दूसरे राज्य में गांजा तस्करी कर उसे बेचते थे और इसी से अपनी आजीविका चलाते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मच्छर से परेशान जनता ने पढ़ी मच्छर चालीसा:क्षेत्रीय लोग बोले शाम होते ही शुरु हो जाता है मच्छरों का आतंक
    Next Article
    सिलबट्टे से सिर फोड़ा,फिर सीढ़ियों से मां को धलेक दिया,मौत:झांसी में आरोपी बेटे के लिए खाना बना रही थी 70 साल की बुजुर्ग मां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment