Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मछलीशहर विधायक ने विधानसभा में सड़क बदहाली का उठाया मुद्दा:मोकलपुर-पवारेपुर मार्ग की मरम्मत की मांग, राहगीर परेशान

    7 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने मोकलपुर से पवारेपुर तक लगभग दो किलोमीटर के क्षतिग्रस्त मार्ग की बदहाली को लेकर याचिका दायर की है। यह याचिका अभिमन्यु यादव और भारत यादव के माध्यम से प्रस्तुत की गई है। याचिका में बताया गया है कि विधानसभा क्षेत्र का मोकलपुर से पवारेपुर तक का यह मार्ग पूरी तरह से खराब हो चुका है। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और राहगीर घायल हो रहे हैं। इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में और भी अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके गिरने और चोटिल होने का खतरा बढ़ जाता है। विशेष रूप से स्कूली छात्रों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विधायक डॉ. सोनकर ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार सरकार और प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकार पूरे प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत खराब है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से जल्द से जल्द इस मार्ग के नवनिर्माण की मांग की है, ताकि आम जनता को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विवि के IMS में मैनेजमेंट फेस्ट का आयोजन:छात्रों ने खेल, संस्कृति और प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन किया
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:लेंबोर्गिनी कांड का अरबपति बेटा छूटा, 'ठाकुर हूं' कहने वाली बोली- सुसाइड करने का मन कर रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment