Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विवि के IMS में मैनेजमेंट फेस्ट का आयोजन:छात्रों ने खेल, संस्कृति और प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन किया

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय के नए परिसर स्थित प्रबंधन विज्ञान संस्थान में दो दिवसीय 'मैनेजमेंट ज़िंग 3.0' मैनेजमेंट फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो.जे.पी सैनी और आईएमएस की ओएसडी प्रो. विनीता काचर के मार्गदर्शन में किया गया । फेस्ट में छात्रों ने खेल, संस्कृति और प्रबंधन कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर आईएमएस की ओएसडी प्रो. विनीता काचर ने बताया कि फेस्ट के दौरान ट्रेजर हंट, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मार्केटिंग व विज्ञापन आधारित गतिविधियां मुख्य आकर्षण रहीं। समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के डीन प्रो. आर.के वर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। इन छात्रों ने प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया प्रतियोगिताओं के विजेताओं में ट्रेजर हंट (पहले दिन) में बीबीए (कोर) की प्रज्वल सिंह, यश गुप्ता, आदित्य कुमार, आयुष सिंह और श्रेया धनुक की टीम ने जीत हासिल की। दूसरे दिन के ट्रेजर हंट में अंकित कुशवाहा, नप्रेया जफर, सृष्टि वर्मा, बालाजी ओझा और आर्यन गुप्ता की टीम विजयी रही।लूडो प्रतियोगिता में एमबीए मार्केटिंग (चौथा सेमेस्टर) के विशाल दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीजीएमआई प्रतियोगिता में बीबीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र विजेता बने। रस्साकशी में लड़कियों की श्रेणी में तनु की टीम और लड़कों की श्रेणी में सोहित की टीम ने बाजी मारी। विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया शतरंज में अंशिका सिंह प्रथम और शारिका उत्तपाला उपविजेता रहीं, जबकि फ्रीफायर में बीबीए के रिशु यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। फेस्ट में छात्रों द्वारा लगाए गए चैरिटी फूड, गेम्स, ज्वेलरी और पेंटिंग स्टॉल के साथ-साथ गीत अनुरोध कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे।पूरे आयोजन में छात्रों का उत्साह और सीखने का अनुभव उल्लेखनीय रहा, जिससे पुरस्कार समारोह के दौरान उनमें खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रॉपर्टी के लालच में मामा की हत्या:हरदोई कोर्ट ने भांजे को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
    Next Article
    मछलीशहर विधायक ने विधानसभा में सड़क बदहाली का उठाया मुद्दा:मोकलपुर-पवारेपुर मार्ग की मरम्मत की मांग, राहगीर परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment